Bihar

ऐसे में कैसे हारेगा सर्वाइकल कैंसर? टीकाकरण में ढिलाई, अब तक वैक्सीन का टेंडर भी नहीं…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण में देर होगी, क्योंकि अब तक टीका (वैक्सीन) की खरीद के लिए टेंडर भी नहीं हो सका है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने से लेकर वैक्सीन की आपूर्ति होने में दो महीने से अधिक समय लग सकता है। सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाले इस टीके को बनाने वाली कंपनियां आधा दर्जन से भी कम हैं। हालांकि टीकाकरण की औपचारिक शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कर चुके हैं। नीतीश कैबिनेट से इसे मंजूरी मिल चुकी है।

विभिन्न जिलों में 9 से 14 आयुवर्ग की लगभग 95 लाख लड़कियों को मुफ्त में टीका दिया जाना है। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत लड़कियों के लिए ह्यूमन पेपिलोमा वायरस टीकाकरण को लगभग दो माह पहले ही राज्य कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है। वैक्सीन की दो खुराक छह महीने के अंतराल पर देना है। इस योजना पर लगभग 150 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

दिसम्बर तक प्रशिक्षण पूरा होगा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जल्दी वैक्सीन खरीद के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर खरीद होगी। टीकाकरण के इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए आशा और परिचारिका सहित स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। संभावना है दिसंबर तक विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मी स्कूलों में जाकर 9 से 14 आयुवर्ग की लड़कियों को टीका लगाएंगे। अस्पतालों में भी टीका लगाया जाएगा।

टीकारण के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (एनटीएजीआई) गठित किया है। इस समिति ने सभी राज्यों को टीका लगाने का परामर्श जारी किया है। पंजाब, सिक्किम, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत टीका लगाए जा चुके हैं जबकि बिहार में मंत्री द्वारा टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 मिनट ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

19 मिनट ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

34 मिनट ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

52 मिनट ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

11 घंटे ago