Bihar

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल में अभ्यर्थियों के पैर में लगेगी चिप व सेंसर

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में किसी तरह का कदाचार न हो, इसके लिए कई स्तर पर व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले सभी अभ्यर्थियों का फिर से बॉयोमेट्रिक रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। इसका मिलान लिखित परीक्षा में ली गई बॉयोमेट्रिक से कराई जाएगी। दौड़ने और अन्य आयोजनों में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के पैर में चिप और सेंसर लगाए जाएंगे, ताकि समय समेत अन्य के परिणाम की बारीक तरीके से जांच हो सके। पुरुष अभ्यर्थियों की जहां ऊंचाई तथा सीने की माप होगी, वहीं महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई और वजन की जांच की जाएगी।

21 हजार 391 पदों पर बहाली के लिए फिजिकल टेस्ट 9 दिसंबर से होंगे। यह 10 मार्च 2025 तक चलेंगे। इसमें एक लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पटना के गर्दनीबाग स्कूल के मैदान में बहाली की यह प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होगी।

पहले दौर में चयनित सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड पर्षद की अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी एडमिट कार्ड को लेकर परीक्षा स्थल पर पहुंचना है, तभी प्रवेश मिलेगा। शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरीफिकेशन उसी स्थान पर होगा। अध्यक्ष ने कहा कि अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज चयनस्थल पर अपने साथ लाना होगा। बाद में कोई भी दस्तावेज स्वीकार्य नहीं होगा और न ही इसके लिए कोई अतिरिक्त समयसीमा दी जाएगी। शारीरिक परीक्षा में दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद समेत अन्य प्रक्रियाएं शामिल हैं।

पहले पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद महिला अभ्यर्थियों की बहाली होगी। प्रतिदिन 1600 पुरुष और 1400 महिला को बहाली के लिए बुलाया जाएगा। महिलाओं समेत सभी अभ्यर्थियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

9 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

11 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

12 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

12 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

16 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

20 घंटे ago