Bihar

बिहार में अभी कड़ाके की ठंड के आसार नहीं, इस हफ्ते सामान्य रहेगा तापमान

बिहार में फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। आगामी कुछ दिनों तक तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में इस सप्ताह कोई अलर्ट नहीं है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर समेत अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य शुष्क रहने के आसार हैं।

बता दें कि आम तौर पर दीपावली और छठ पूजा के बाद मौसम बदलने के साथ ही ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। शुक्रवार सुबह उषा अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया। नवंबर महीना के एक सप्ताह बीत चुका है। हालांकि, अभी तक लोगों को ठिठुरन का एहसास नहीं हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दो दिन बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। अन्य जिलों में भी कमोबेश ये ही स्थिति बनी हुई है। फिलहाल राज्य में किसी भी चक्रवाती गतिविधि या बारिश की संभावना नहीं है।

बिहार में गुरुवार को सर्वाधिक तापमान मधुबनी जिले में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर, औरंगाबाद, गया, बेगूसराय, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर समेत कई जिलों के दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण के जिलों में गर्मी कम है। दक्षिण बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्यिसय बना हुआ है, जबकि उत्तरी जिलों में पारा 32 से 34 डिग्री के आसपास है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

1 घंटा ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago