Bihar

आज रात आठ घंटे पूरी तरह बंद रहेगा सिमरिया पुल, दोनों तरफ जवान रहेंगे तैनात

1960 के दशक में बेगूसराय और मोकामा के बीच गंगा नदी पर बने राजेंद्र सेतु (सिमरिया पुल) के सड़क पर रिपेयरिंग का काम चल रहा है. आज यानी मंगलवार रात इसकी ढलाई होगी. इस दौरान यातायात पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी. सिमरिया पुल के रास्ते सफर करने वालों को सलाह दी गई है कि वो मंगलवार की रात इस रास्ते का इस्तेमाल ना करें और सफर के लिए वैकल्पिक रास्तों से जाएं.

फिलहाल ऐसे चल रहा काम

काफी समय से सिमरिया पुल की रिपेयरिंग का काम चल रहा है. अभी बारी-बारी से पुल पर दोनों तरफ से गाड़ियों का आवागमन होता है. पटना और बेगूसराय जिला की पुलिस आपसी तालमेल से पुल के दोनों ओर 10 से 20 मिनट के लिए एक तरफ का रास्ता खोलती है.

ढलाई के दौरान जवान रहेंगे तैनात

पुल पर पूरी तरह से आवागमन बंद रखने की सूचना देते हुए मोकामा ब्रिज के सहायक इंजिनियर ने दोनों जिला प्रशासन को सिमरिया पुल के दोनों सिरे पर पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई. सिमरिया पुल के सड़क की ढलाई के लिए मंगलवार रात से सड़क मार्ग बंद कर दिया जाएगा. रेलवे की मांग पर पुल के दोनों ओर पुलिस अधिकारी और जवानों को तैनात कर दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago