Bihar

आज नीतीश कैबिनेट की बैठक, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर, नौकरी-रोजगार को लेकर रहेगी नजर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है. जिसमें कई एजेंडों पर मुहर लगेगी. कैबिनेट विभाग की ओर से इस बाबत लेटर भी जारी कर दिया गया है. मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में यह बैठक होगी. जानकारी के अनुसार शाम 4.00 बजे से बैठक शुरू होगी.

नौकरी-रोजगार को लेकर रहेगी नजर :

नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 12 लाख नौकरी देने का वादा किया है. अभी 7 लाख नौकरी और दिया जाना है. ऐसे में हर कैबिनेट में नौकरी-रोजगार को लेकर नजर रहती है कि नीतीश सरकार क्या फैसला लेगी. इस बार भी बैठक में नौकरी रोजगार पर सबकी नजर रहेगी.

DA में 3 प्रतिशत का इजाफा :

पिछले सप्ताह 14 नवंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में 38 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. जिसमें सरकारी कर्मियों और पेंशन भोगियों के DA में 3 प्रतिशत का इजाफा करने का निर्णय लिया गया था. जिससे महंगाई भत्ता 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया. इसका लाभ सातवें वेतनमान वाले कर्मियों को 1 जुलाई 2024 से मिलेगा.

पटना पुलिस में 153 पदों के सृजन की स्वीकृति :

इसके अलावा पटना में शहरी क्षेत्र के अंतर्गत शहरी व्यवस्था को ठीक करने के लिए डीएसपी के तीन पद, इंस्पेक्टर के तीन पद, दारोगा के 9 पद, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के 18 एवं सिपाही के 120 पदों समेत कुल 153 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई थी.

पटना सदर अंचल को चार भागों में बांटकर पदों का सृजन:

साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर समाहर्ता स्तर के अपर जिला दंडाधिकारी का एक पद तथा बिहार समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के 19 पद, बिहार वाहन चालक संवर्ग के 8 पद तथा बिहार कार्यालय परिचारी संवर्ग के 14 पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी गई. नगरीय प्रशासन को सशक्त एवं सुदृढ़ करने के लिए नगर पालिका के अंतर्गत विभिन्न स्तर के कुल 210 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी गई थी. पटना सदर अंचल को चार भागों में पटना सदर अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, पटना सिटी अंंचल एवं दीदारगंज कार्यालय के लिए विभिन्न कोटि के कुल 60 नए पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी गई थी.

पुनौरा धाम पर विशेष नजर :

पुनौरा धाम मंदिर के आसपास नए पर्यटकीय विकास एवं आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए 120 करोड़ 58 लाख 67175 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी. इसी तरह कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिये गये थे.

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

56 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago