Bihar

बिहार में ममता का सौदा, लोन का किस्त चुकाने के लिए मां ने मासूम बेटे को महज नौ हजार में बेचा

बिहार के अररिया से ममता के सौदे का एक मामला सामने आया है। जिले के रानीगंज की पचीरा पंचायत में पैसे के लिए मजबूर एक मां ने महज नौ हजार रुपये में ही डेढ़ साल के मासूम को बेच दिया। सूचना मिलने पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे को बाल कल्याण समिति(CWC) को सौंप दिया गया है। पुलिस और CWC आगे की कार्रवाई कर रही है। बच्चे की मां और खरीदने के आरोपी से पुछताछ कर रही है।

पचीरा पंचायत के वार्ड छह के मोहम्मद हारून और रेहाना खातून के करीब डेढ़ साल के बेटे गुफरान को विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया गांव के मोहम्मद आरिफ के यहां बेचने की बात सामने आयी। बच्चे की बुआ अरसदी ने बताया कि जब गुफरान को नौ हजार रुपये में बेचने की बात सामने आई तो अगल बगल के लोगों से नौ हजार रुपये कर्ज लेकर रेहाना खातून व गांव के अन्य लोगों के साथ आरिफ के घर गए। लेकिन आरिफ ने बच्चे को वापस नहीं किया। आरिफ के घर के लोग बोलने लगे कि हमने 45 हजार रुपये दिया है। इसके बाद हमलोग वापस आ गए।

इधर, बच्चे की मां रेहाना खातून ने बताया कि उनको पांच लड़का और तीन लड़की है। साल भर पहले रानीगंज के एक बैंक से पचास हजार रुपये लोन लिया था। तीन माह से पैसों की तंगी की वजह से किस्त नहीं दे पा रही थी। बैंक कर्मी पैसों के लिए परेशान कर रहे थे। रविवार को उनका डेढ़ साल का बेटा गुफरान अपने मामा तनवीर के घर पर था। बच्चे को उसके मामा तनवीर ने ही बेचा है। हमको नौ हजार रुपये ही मिला है। तनवीर ने बच्चे को कितने में बेचा यह नहीं पता। जानकारी मिलते ही रानीगंज पुलिस हरकत में आ गई। रानीगंज पुलिस ने डुमरिया गांव पहुंचकर देर शाम बच्चे को बरामद कर रानीगंज थाना लाया। रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि बच्चे के पिता हारून और आरिफ की बातों में अंतर पाया गया। प्रथम दृष्टया मामला सत्य पाए जाने पर बच्चे को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया है। बच्चे के मामा तनवीर से संपर्क नहीं हो सका।

हमने पालने के लिए लिया था बच्चा, पैसे नहीं दिए आरिफ

डुमरिया गांव के मोहम्मद आरिफ ने बताया कि हमने बच्चे को खरीदा नहीं था। बच्चे के परिजन हमारे रिश्तेदार ही हैं। हमने केवल पालने पोषने के इरादे से उनसे बच्चा लिया था। आरिफ की बातों पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

60 मिनट ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

6 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

7 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

8 घंटे ago