Bihar

BPSC 70वीं सीसीई प्रीलिम्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, अभी इस लिंक से भर दें फॉर्म

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा (CCE) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर, 2024 को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर जाकर बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 प्रीलिम्स आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पद के आधार पर विशिष्ट आवश्यकताएं भिन्न हो सकती हैं।

कुल 2027 पदों पर होगा चयन

बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2024 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बीपीएसी 70वीं CCE भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2,027 रिक्तियों को भरा जाएगा। बता दें कि, इससे पहले बीपीएससी 70वीं सीसीई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था।

परीक्षा में 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी 70वीं सीसीई आवेदन शुल्क 600 रुपये है। बिहार के एससी, एसटी, बिहार की स्थायी निवासी महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। इस परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

46 मिनट ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

2 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

14 घंटे ago