एनआईए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने प्रतिबंधित बांग्लादेशी संगठन अलकायदा से जुड़े एक बेहद संवेदनशील मामले को लेकर बिहार के सीवान समेत 6 राज्यों के 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। सोमवार की सुबह से शुरू हुई यह छापेमारी देर शाम तक चलती रही।
बिहार के अलावा जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। इन जगहों से छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, टैब समेत कई अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। इसके अलावा बैंकिंग लेनदेन से जुड़े कागजात और कई अन्य संवेदनशील दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल जब्त किए गए इन सामानों की जांच जारी है।
2023 में पहली बार की गई थी छापेमारी
यह कार्रवाई बांग्लादेश से संबंधित आतंकी संगठन अलकायदा से किसी न किसी रूप में जुड़े लोगों को लेकर की गई है। कुछ समय पहले इस संगठन से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा एनआईए की जांच में हुआ था। इसके बाद से एनआईए इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस मामले को लेकर पहली बार छापेमारी साल 2023 में देश के की जगहों पर की गई थी। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक कट्टरपंथियों की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में 5 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ पहली चार्जशीट भी एनआईए दिल्ली के कोर्ट में दायर कर चुकी है। इनमें चार आतंकी बांग्लादेशी नागरिक है। जबकि पांचवां भारतीय नागरिक है।
अलकायदा के लिए फंड जुटाने का कर रहे थे काम
एनआइए की जांच में यह पाया गया था कि ये लोग यहां आकर अपनी वास्तविक पहचाना छुपा कर कई फर्जी दस्तावेज बना लिए थे। इसके बाद ये लोग यहां युवाओं को प्रभावित कर अलकायदा के सदस्य बनाने में लगे हुए थे। साथ ही अलकायदा के लिए फंड भी इकट्ठा कर रहे थे। इस क्रम में ये लोग यहां के भी कई युवाओं के बैंक खाताओं का उपयोग कर पैसे का लेनदेन किया था।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…