Bihar

‘2 हफ्ते में 12 करोड़ का लीगल नोटिस वापस लें और सार्वजनिक माफी मांगे..नहीं तो’ नीरज कुमार ने भेजा तेजस्वी को जवाब

जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से भेजे गए 12 करोड़ 10 लाख रुपए के कानूनी नोटिस का जवाब भेज दिया है. वकील के माध्यम से भेजे गए जवाब में तेजस्वी यादव की ओर से 24 अक्टूबर को दिए गए ‘बेसलेस लीगल नोटिस’ को वापस लेने और ‘सार्वजनिक रूप से माफी मांगने’ के लिए भी कहा गया है.

नीरज कुमार ने भेजा तेजस्वी के नोटिस का जवाब :

ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है. तेजस्वी यादव को दो सप्ताह का समय दिया गया है. भेजे गए जवाब में यह भी कहा गया है कि ”फ्रीडम ऑफ स्पीच के अधिकार का तेजस्वी यादव ने दबाने की कोशिश की है.”

क्या है मामला? :

असल में जदयू मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर सैलरी घोटाला का आरोप लगाया था. नीरज ने यह आरोप लगाया था कि 2015 और 2020 के चुनाव में एफिडेविट में तेजस्वी यादव अपनी सैलरी केवल 11812 रुपया बता रहे हैं, जबकि बेसिक सैलरी ₹40000 से अधिक है. साथ ही 5 साल में 89 लाख इनकम होने की बात कही थी, जबकि 3 करोड़ से अधिक ऋण कैसे दिया था.

चुनावी हलफनामे में सैलरी घोटाला :

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव की ओर से एफिडेविट में गलत जानकारी देने की बात कही थी और इसे घोटाला बताया था. इस मामले में चुनाव आयोग से भी तेजस्वी के खिलाफ नीरज कुमार और जदयू के प्रवक्ताओं ने शिकायत की थी. चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की थी. नीरज कुमार के इसी आरोप के बाद तेजस्वी यादव ने लीगल नोटिस भेजवाया था और सार्वजनिक माफी के साथ 12 करोड़ से अधिक कंपनसेशन की बात कही थी.

‘नोटिस वापस लें और माफी मांगे तेजस्वी’ :

आज उसी का जवाब जदयू मुख्य प्रवक्ता की तरफ से दिया गया है. 2 सप्ताह में लीगल नोटिस वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए भी कहा है, नहीं तो कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. देखना है नीरज कुमार के जवाब के बाद तेजस्वी की तरफ से क्या कुछ एक्शन होता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

3 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

9 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

10 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

10 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

10 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

11 घंटे ago