Bihar

बिहार उपचुनाव के अगले दिन 14 नवंबर को क्या बड़ा फैसला लेने वाले हैं नीतीश कुमार? बुलाई कैबिनेट की बैठक

लगभग 20 दिनों के बाद नीतीश कैबिनेट की फिर बैठक होगी जिसमें कोई बड़ा फैसला लेने की बात कही जा रही है. बता दें कि नीतीश कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को सुबह 11:30 बुलाई गई है.

बैठक मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में होगी बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ सभी मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही सभी मंत्रियों को भी मौजूद रहने के लिये कहा गया है.

जानकारी के अनुसार, बैठक में नीतीश कुमार के घोषित पद सृजन के कई मामले आएंगे जिस पर कैबिनेट की मुहर लगेगी. बैठक में कई विकासशील एजेंडा के लिए निधि की व्यवस्था होगी और उन प्रस्तावों को स्वीकृत किया जायेगा. बैठक में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है.

बता दें कि दीपावली से पहले विगत 22 अक्टूबर को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई थी. उस समय कहा गया था कि राज्य सरकार कर्मियों की महंगाई भत्ता में वृद्धि करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था. अब 14 नवंबर को कैबिनेट की मीटिंग है, उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रस्ताव पर सरकार कोई फैसला लेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

41 मिनट ago

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

12 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

13 घंटे ago