बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज में उपचुनाव की अधिसूचना निर्वाचन विभाग की ओर से जारी करने के बाद कैंडिडेट नॉमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। चारों सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव की वोटिंग होगी, जिसके बाद 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।
भोजपुर जिले की तरारी, कैमूर की रामगढ़ और गया की इमामगंज एवं बेलागंज विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर एनडीए में फॉर्मूला तय हो गया है। तरारी और रामगढ़ पर बीजेपी अपने प्रत्याशी उतारेगी, जबकि बेलागंज जेडीयू तो इमामगंज हम लड़ेगी। वहीं, महागठबंधन में तीन सीटों पर आरजेडी के लड़ने के आसार हैं, जबकि तरारी सीट पर सीपीआई माले अपना कैंडिडेट उतार सकती है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की इसी महीने बनी जन सुराज पार्टी ने तरारी से रिटायर्ड आर्मी अफसर कृष्ण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। पीके की पार्टी शुक्रवार शाम में बेलागंज और इमामगंज में भी अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी।
ये चारों सीटों लोकसभा चुनाव 2024 के बाद खाली हुई हैं। तरारी से सुदामा प्रसाद, रामगढ़ से सुधाकर सिंह, इमामगंज से जीतनराम मांझी और बेलागंज से सुरेंद्र प्रसाद यादव विधायक रहे थे। ये सभी लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए। अब उनके इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इनमें से तीन सीटों पर महागठबंधन, जबकि एक पर एनडीए का कब्जा था।
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…