Bihar

जमीन दस्तावेज से जुड़े सभी लंबित आवेदनों का 3 महीने में होगा निपटारा, मंत्री का सख्त निर्देश

बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के बीच जमीन से जुड़े दस्तावेज हासिल करने लिए किए गए ऑनलाइन आवेदनों का अगले तीन महीने के भीतर निपटारा कर दिया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने सभी लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निपटाने के सख्त निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि जिन अंचलों में दाखिल खारिज और परिमार्जन के आवेदनों की संख्या ज्यादा हैं, वहां अतिरिक्त राजस्व पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। ताकि यह काम जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मंत्री जायसवाल का कहना है कि जमीन सर्वे के लिए रैयतों को अपनी भूमि से जुड़े दस्तावेज जमा कराने के लिए असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाए।

राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि पटना में संचालित कॉल सेंटर को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसमें आठ अधिकारियों की तैनाती की जाएगी, जो अलग-अलग शिफ्ट में काम करेंगे। यह सेंटर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसके अलावा आजादी से पुराने दस्तावेजों को पढ़ने के लिए सर्वे अमीन और कानूनगो को कैथी लिपि की ट्रेनिंग देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने विभिन्न जिलों में तैनात ऐसे पदाधिकारियों की भी सूची मंगाई है, जिन पर भ्रष्ट आचरण के लिए कार्रवाई हुई है। उनकी सर्विस बुक में एंट्री की जाएगी। उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों से भ्रष्ट आचरण में लिप्त न होने की चेतावनी दी, अन्यथा उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago