Bihar

बहराइच हिंसा में राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने के आरोपी सरफराज और तालिब का एनकाउंटर, यूपी पुलिस एक्शन में

बहराइच में हिंसा के आरोपी सरफराज और तालीम का एनकाउंटर यूपी पुलिस ने किया है. दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हैं. जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी देश छेड़कर नेपाल भागने के फिराक में थे. बता दें कि 13 अक्टूबर को बहराइच के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान दो समुदायों में जबरदस्त हंगामा हुआ. डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात गोलीबारी तक पहुंच गई. हिंसा में एक 22 साल के युवक रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी.

देश छोड़कर भागने के फिराक में थे आरोपी

बता दें कि दोनों आरोपी, सरफराज और तालीम, पुलिस के अनुसार नेपाल भागने की फिराक में थे. घटना के दिन से ही पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी. आज पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद उन्हें सफलतापूर्वक ट्रैक किया गया और एनकाउंटर में उन्हें गोली लगी है. दोनों का एनकाउंटर नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास हुआ है.

पुलिस ने दी ये जानकारी

एनकाउंटर में घायल सरफराज और तालीम बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं. वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए यूपी एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने बताया कि, ‘बहराइच हिंसा मामले में एनकाउंटर के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज और फहीम को गोली लगी है. दोनों को पैर में गोली लगी है.’

बता दें कि बहराइच के महाराजगंज में बीते रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद पूरे इलाके में हिंसा भड़क उठी थी. आक्रोशित भीड़ ने घटना के अगली सुबह जिले में जमकर उत्पात मचाया. मंगलवार और बुधवार को जिले में शांति रही. बृहस्पतिवार को महाराजगंज इलाके में भी इंटरनेट बहाल कर दिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

9 मिनट ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

46 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

10 घंटे ago