Bihar

बिहार: मालगाड़ी के तेल भरे वैगन में लगी भीषण आग, एक युवक झुलसा

बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा उसमें टल गया जब एक मालगाड़ी के पेट्रोल से भरी वैगन में आग लग गई। कटिहार-कुमेदपुर रेलखंड पर लाभा स्टेशन की घटना है। मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी। पेट्रोल टैंक ट्रेन के एक बैगेन में अचानक आग लग गई। इससे लाभा स्टेशन और इसके आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। रेलवे की ओर से घटना की जांच कराई जा रही है।

आग लगने की जानकारी मिलते ही पूरा रेलवे अमला घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते कि पेट्रोल वैगेन के समीप एक युवक झुलसा हुआ मिला। झुलसे युवक को आरपीएफ ने संबंधित वैगन से दूर किया और आग लगने की सूचना पर स्टेशन मास्टर को दी। कंट्रोल को मिली सूचना के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार, सीनियर डीओएम, सीनियर सुरक्षा आयुक्त दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

आग पर नियंत्रण पाने तक कटिहार-कुमेदपुर और बारसोई भाया कुमेदपुर कटिहार रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। दमकल की मदद से आग पर समय रहते हुए नियंत्रण पा लिया गया। सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि अब तक हुई जांच से पता चला लाभा स्टेशन पर सोनपुर से गुवाहाटी जा रही पेट्रोल से भरा टैंक माल ट्रेन खड़ी थी। करीब शाम 6 बजे बाद एक युवक खड़ी पेट्रोल माल ट्रेन के एक वैगन पर चढ़ गया। इससे ऊपर में इलेक्ट्रिक का तार उसके हाथ व कपड़ा में सटते ही स्पार्क करने के बाद आग लग गई। इसी वजह से संबंधित युवक भी झुलस कर नीचे गिर गया।

युवक के कमीज और उसके कपड़ा में आग लगने से पेट्रोल टैंक के ऊपरी परत पर मौजूद पेट्रोल में आग पकड़ लिया। देखते ही आग की लपटे ज्यादा बढ़ने लगा। कटिहार और लाभा से दमकल पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। सीनियर डीसीएम ने कहा कि इस हादसा में किसी प्रकार का रेलवे को क्षति नहीं हुई है। संबंधित युवक का कमीज और उसके पीठ का हिस्सा झुलसा है। जिसे इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया है।

घटना स्थल पर पहुंचे झुलसे युवक के पिता के अनुसार उसकी पहचान लाभा के कैसर के रूप में हुई है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि मामला आरपीएफ से संबंधित है। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है कि आखिर युवक किस कारण से संबंधित पेट्रोल माल ट्रेन के वैगन पर चढ़ा था। उसका मकसद क्या था। इसकी जांच की जा रही है। मौके पर आरपीफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त के अलावा सहायक सुरक्षा आयुक्त, इंस्पेक्टर राकेश कुमार के अलावा भारी संख्या में आरपीएफ व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक घटना की जांच में आरपीएफ जुटी हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago