Bihar

तेज प्रताप बोले- मेरी बात मानते तो आज नहीं देखना पड़ता यह दिन; कहा- मैंने पहले भी पटना ISKON में घिनौने कृत्य का खुलासा किया था

इस्कॉन मंदिर मामले में अब सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस्कॉन मंदिर प्रबंधन पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर तेज प्रताप ने इस्कॉन पटना के अध्यक्ष अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इस्कॉन पटना में घटी घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। भक्तों की श्रद्धा एवं गरिमा को ठेस पहुचाने का काम मंदिर अध्य्क्ष एवं कुछ भक्तों द्वारा किया गया है।

पहले भी घिनौने कृत्य का खुलासा किया था

तेज प्रताप ने आगे लिखा कि मैंने पूर्व में भी मंदिर में चल रहे घिनौने कृत्य का खुलासा किया था जो आज सार्वजनिक रूप से सबके सामने आ गया है,पूर्व में मेरी बातों को गंभीरता से लिया गया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती। नाबालिग बच्चों के साथ शोषण एवं यहां चल रहे काले कारनामो की एक लंबी लिस्ट है, जिसके आरोपित बने इस्कान पटना के अध्य्क्ष एवं अन्य कई लोगो का अब पर्दाफाश हो चुका है। हालांकि अभी भी इसे दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है,लेकिन मैं इसपर लगातार आवाज उठाता रहूंगा। सरकार एवं इस्कान के गवर्निंग बॉडी कमीशन से मांग है कि ऐसे घिनोने कृत्य करने वालो पर तत्काल करवाई की जाए।

दो साल पहले अत्याधुनिक स्वरूप में उद्घाटन के बाद पहली बार इस्कॉन मंदिर पटना में इतना बड़ा हंगामा हुआ। ब्रह्मचारियों का वेश धरे लोग आपस में ऐसे भिड़े कि मंदिर पहुंचे भक्त और रविवार को रेस्तरां का आनंद लेने आए लोग जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। मारपीट ब्रह्मचारियों के बीच हुई। एक तरफ पटना का दल था और दूसरी तरफ भागलपुर का। जैसे ही यह मारपीट चरम पर आयी, एक वीडियो और उसके साथ लंबी बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इसके बाद ज्यादा पिटे भागलपुर के ब्रह्मचारियों ने इस्कॉन पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास पर बलात्कार तक का आरोप लगाया। वीडियो में आपत्तिजनक अवस्था में अध्यक्ष के होने की बात उठी तो मामला गरम हो गया। कोतवाली पुलिस पहुंची और पिटे लोगों का निरीक्षण किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि नहीं की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

3 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

7 घंटे ago