Bihar

बिहार में दबंगों का तांडव, दो दिन की मजदूरी मांगा तो पहले मुंह पर थूका; फिर शरीर पर कर दिया पेशाब

बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां दबंगों ने न केवल एक दलित मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी, बल्कि उससे भी दिल नहीं भरा तो उसके मुंह पर थूक फेंकाऔर फिर शरीर पर पेशाब भी कर दिया. अब पीड़ित ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है. जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

दबंगों ने मजदूर के मुंह पर थूका:

पूरा मामला बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. जहां एक दलित मजदूर साइकिल से लौट रहा था, तभी दबंगों ने रोककर उसकी पिटाई कर दी. यही नहीं उसके मुंह पर थूक दिया और पटककर उसके शरीर पर पेशाब कर दिया. अब पीड़ित ने रमेश पटेल, अरुण पटेल व गौरव पटेल को आरोपित करते हुए थाने में आवेदन दिया. इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर तीन लोगों पर प्राथमिकी की गई है.

दो दिन की मजदूरी मांगने पर पीटा:

पीड़ित मजदूर ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि आरोपियों ने हाल में ही पॉल्ट्री फार्म बनाया है. इसमें उसने कई दिनों तक काम किया था. दो दिन की उसकी मजदूरी रोक ली गई. ऐसे में दुर्गा पूजा होने की वजह से मजदूरी मांगने गया तो रमेश पटेल, अरुण पटेल और गौरव पटेल ने मारपीट की. मुंह पर थूक फेंकने के बाद गौरव पटेल ने उसके शरीर पर पेशाब भी कर दिया.

मजदूर को मिल रही धमकी:

थाने में केस दर्ज होने के बाद मजदूर को जान से मारने की धमकी मिल रही है, इससे वह काफी डर गया है. दबंगों की धमकी की वजह से वह घर नहीं जा पा रहा है. हालांकि थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

5 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

13 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

14 घंटे ago