Bihar

बिहार पुलिस का खौफ! शराब से लदी गाड़ी छोड़ पंजाब के तस्कर ने पुल से लगाई छलांग, टूटी पैरों की हड्डियां..पुलिस ने दबोचा

शराब तस्करों में अब बिहार पुलिस का खौफ बढ़ने लगा है. पुलिस को देखने के बाद तस्करों की रूह कांप जा रही है. रविवार को एक ऐसा ही मामला बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले से सामने आया है, जहां शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर ने पुलिस को देखते ही पुल से छलांग लगा दी और रेत से भरी नदी में कूद गया.

पानी नहीं होने की वजह से तस्कर को गंभीर चोट आई और उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं. दर्द से कराह रहा तस्कर अभी खुद को संभाल ही रहा था कि पीछा कर रही पुलिस ने उसे धर दबोचा. मजे की बात तो यह है कि बालू पर दौड़कर पीछा करने की वजह से पुलिस भी बुरी तरह से थक चुकी थी. लेकिन पैरों की हड्डियां टूट जाने की वजह से तस्कर भाग नहीं पाया और पकड़ा गया.

पुलिस को देख बैरिकेट तोड़ कर भागने लगा आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, तस्कर का नाम दलजीत उर्फ बलविंदर है, जो पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है. महज 15000 रुपए के लिए उसने लुधियाना से मुजफ्फरपुर तक शराब की खेप पहुंचाने का सौदा किया था. इसी क्रम में जब वह पश्चिम चम्पारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौतम बुद्ध सेतु पर पहुंचा, तो पुलिस की सघन जांच अभियान देखकर भागने लगा. इसी दौरान उसने पुलिस चेकपोस्ट पर लगे बैरिकेटिंग को भी तोड़ दिया और अपनी गाड़ी तेज रफ्तार में भगाने लगा. ऐसे में पुलिस ने भी क्विक एक्शन लेते हुए नदी थाना चेकपोस्ट को इसकी सूचना दी.

रेत से भरी नदी में लगा दी छलांग, टूट गई हड्डियां

वहां भी जांच और भारी संख्या में पुलिस बल को देख दलजीत वापस गौतम बुद्ध सेतु की तरफ मुड़ गया और गाड़ी पुल पर लगाकर रेत से भरी नदी में कूद गया. नदी में पानी न होने की वजह से वह गिरने के बाद दोबारा खड़ा नहीं हो सका और नतीजतन पुलिस की गिरफ्त में आ गया. बकौल तस्कर, वह पंजाब के लुधियाना से 54 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था. इसी बीच पुलिस जांच देख बुरी तरह से डर गया और भागने के लिए पुल से नीचे छलांग लगा दी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

14 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

25 मिनट ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

56 मिनट ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

14 घंटे ago