Bihar

सोशल मीडिया, साइबर और डेटा सुरक्षा, बिहार में गुरुजी लेंगे डिजीटल तकनीक की ट्रेनिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त सरकारी स्कूलों के शिक्षक, प्रधान और शिक्षक प्रशिक्षकों को सोशल मीडिया व डिजिटल तकनीक (प्रौद्योगिकी) का सुरक्षित उपयोग के बारे में जरूरी जानकारी दी जाएगी। शिक्षक शिक्षा से जुड़ी सामग्री को इकठ्ठा करने के लिए सतर्कता के साथ कैसे उपयोग करें, इसके बारे में बताया जाएगा। साथ ही साइबर सुरक्षा, डेटा सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा समेत अन्य चीजों के बारे में बताया जाएगा। शिक्षकों को प्रशिक्षण राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की घटक केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईटी) की ओर से दिया जाएगा।

इसमें राज्य के 70 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों के शिक्षक, प्राचार्य और सभी जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट),प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (पीटीईसी) और ब्लॉक शिक्षक शिक्षा संस्थान(बायट) से भी प्रशिक्षकों को जुड़ना है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी डायट, बाइट और पीटीईसी संस्थान के प्रमुखों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। सभी संस्थानों में इसको लेकर तैयारियां शुरू करने को कहा गया है।

प्रशिक्षण पाकर बच्चों को भी जानकारी देंगे शिक्षक

सोशल मीडिया के गलत उपयोग और साइबर अपराध के बढ़ते मामले चुनौती के रूप में उभर रहे। ऐसे में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने – अपने स्कूलों में भी बच्चों को सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल, साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे।

शिक्षकों को अध्ययन सामग्री जुटाने में मिलेगी मदद

प्रशिक्षण में शिक्षकों को अध्ययन सामग्री जुटाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों को एनसीईआरटी के सभी ऑनलाइन संसाधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

13 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

13 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

13 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

23 घंटे ago