Bihar

कटने वाली है बिजली, 10 रुपये जमा कर दें.., बिहार में स्मार्ट मीटर वालों से यूं हो रही ठगी

बिहार में स्मार्ट मीटर का इस्तेमाल कर रहे लोग इनदिनों साइबर ठगों की टारगेट पर हैं। लगातार हो रहे पावर कट्स से परेशान लोगों को ठगने का साइबर ठगों ने निंजा टेक्निक निकाल ली है। खासकर स्मार्ट मीटर वालों को टारगेट किया जा रहा है। ठग उन्हें बिल बकाया होने का मैसेज कर अपनी जाल में फंसाते हैं। फिर हजारों का चूना लगा देते हैं।

बीते दिनों सारण में एक मामले सामने आए हैं। जानकारी अनुसार ठगों की ओर से किए गए मैसेज में एक मोबाइल नंबर भी दिया जाता और कहा जाता बिजली की निर्बाध आपूर्ती चाहते हैं तो इस नंबर पर संपर्क करें।

इस स्कैम में लोग फंस रहे हैं। बिजली कटने के डर से लोग दिए गए नंबर पर संपर्क करते हैं। ऐसे में ठग उन्हें तुरंत पैसे ट्रांस्फर करने के लिए कहते हैं। इस दौरान ठग पीड़ित की ओर से डाले गए ओटीपी और कार्ड डीटेल को रिमोट शेयरिंग एप्लिकेशन से नोट कर लेता और बाद में उसका मोबाइल एक्सेस कर खाता खाली कर देता है।

स्मार्ट मीटर यूजर को ठग कॉल करते हैं और कहते हैं कि आपका बैलेंस माइनस में चला गया है। अगर जल्दी से रिचार्ज नहीं किया तो बिजली काट दी जाएगी। वहीं, दोबारा से बिजली की आपूर्ती में एक-दो दिन का वक्त लग सकता है। आपको लंबी प्रक्रिया करनी पड़ेगी। पावर कटने और अन्य दिक्कतों के डर से लोग भुगतान के लिए तैयार हो जाते हैं।

ठगी की ऐसी घटनाओं के सामने आने के बाद राज्य मुख्यालय ने उपभोक्ताओं को समय-समय पर जागरुक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाने का टास्क दिया है।

ठगी का शिकार हुए भगवान बाजार निवासी एक उपभोक्ता संजीव ने बताया कि उनके मोबाइल पर कॉल आया। दूसरी ओर रहे शख्स ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर 10 रुपये का रिचार्ज कराने को कहा। रिचार्ज नहीं कराने की स्थिति में बिजली कट जाने की बात कही।

हालांकि, जब उन्होंने कहा कि अभी मेरे बिजली मीटर में पैसे बचे हुए हैं और वे इस संबंध में बिजली ऑफिस जाकर बात कर लेंगे, तो उसने कॉल काट दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

5 घंटे ago

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

21 घंटे ago