Bihar

जन सुराज पार्टी के नेता की दबंगई, स्मार्ट मीटर लगाने गए JE को कमरे में बंदकर पीटा

बिहार के बेतिया में बिजली विभाग की टीम के साथ जन सुराज पार्टी के एक नेता ने दबंगई की है. राजकिशोर चौधरी नाम के इस शख्स ने स्मार्ट बिजली मीटर लगाने आए बिजली विभाग के जेई के साथ पहले तो धक्का-मुक्की की. इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने जेई को एक कमरे में बंद कर दिया.

जेई के साथ नेता ने किया दुर्व्यव्हार:

मामला मनुआपुल थाना क्षेत्र मेहंदीयाबारी गांव का है. जहां जनसुराज के नेता राजकिशोर चौधरी ने स्मार्ट मीटर लगाने आए जेई के साथ दुर्व्यव्हार किया. जेई राकेश कुमार उसके घर स्मार्ट मीटर लगाने गए थे. इसी क्रम में जेई और उसके बीच बहस हो गई. जेई ने दबंग नेता समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी है.

जेई को किया कमरे में बंद:

मनुआपुल थाना में दर्ज एफआईआर में बताया गया कि बिजली विभाग के जेई और उनकी टीम मीटर खराबी होने के बाद नया मीटर लगाने गए थे. वहीं इस घटना का वीडियो बिजली विभाग की ओर से सौंपा गया है. वीडियो में दिख रहा है कि राजकिशोर चौधरी बातचीत करते-करते जेई को धकेल कर एक कमरे में बंद कर देते हैं.

सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल:

दबंगई के कारण बिजली विभाग की टीम बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गई. वहीं आरोपी राजकिशोर चौधरी का आरोप है कि बिजली विभाग ने उन्हें बिना किसी सूचना के कार्रवाई शुरू कर दी थी. वहीं पूरे मामले में मनुआपुल थाना की पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी है. बेतिया एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमे स्मार्ट मीटर बदले जाने के क्रम में बिजली विभाग के जेई के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 घंटा ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

3 घंटे ago