Bihar

बिहार: भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव के साथ बदसलूकी और मारपीट, मुखिया समेत कई पर FIR दर्ज

बिहार के नवादा में चर्चित भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के साथ बदसुलूकी और मारपीट की गई है. जिसको लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामला जिले के वारिसलीगंज थानाक्षेत्र के नारोमुरार गांव का है. जहां सोमवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गायिका के साथ अभद्रता की गई है. उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ स्थानीय थाने में अभद्र व्यवहार और मारपीट की शिकायत दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

अनुपमा ने मुखिया पर दर्ज कराई प्राथमिकी:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोरखनाथ रसूलपुर गांव निवासी भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने वारिसलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में उन्होंने कुटरी पंचायत के मुखिया अभिनव आनंद समेत पूजा समिति के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कार्यक्रम समाप्त कर जब वह लौटने लगी, तब आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की. इसी क्रम में मेरा कपड़ा फट गया.

15 अक्टूबर को हुआ था कार्यक्रम:

प्राथमिकी में कलाकारों के गले की चेन छीन लेने और वाहन का शीशा तोड़कर नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कार्यक्रम का साटा मुखिया द्वारा मोबाइल के माध्यम से 31 अगस्त, 2024 को किया था. जिसके तहत बीती रात्रि कार्यक्रम पेश कर 15 अक्टूबर को 3.40 बजे कार्यक्रम समाप्त कर लौटने पर लोगों द्वारा अभद्रता की गयी.

मुखिया का मारपीट से इंकार:

वहीं दूसरी ओर मुखिया अभिनव आनंद ने कहा है कि मुझ पर लगाया गया आरोप निराधार है. निर्धारित समय से नहीं आने और महज साढ़े तीन घंटे में दो-तीन गीत गाकर थकान का हवाला देकर समय से पहले कलाकार अनुपमा द्वारा कार्यक्रम बंद कर दिया गया, जिसके कारण दर्शक उग्र हो गए. मौके पर मुखिया द्वारा उग्र लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने के साथ सभी कलाकारों को सुरक्षित वाहन तक पहुंचाने का कार्य किया गया. इसके बावजूद मुझे आरोपी बनाया गया, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है.

अनुपमा के खिलाफ एससी-एसटी थाने में केस:

दूसरी तरफ अनुपमा यादव पर भी एससी-एसटी थाने में केस दर्ज हुआ है. असल में आरोप है कि कार्यक्रम बंद किए जाने के बाद हो रहे हंगामा का बीच-बचाव कर रहे नरोमुरार ग्रामीण वरुण पासवान के साथ कलाकारों द्वारा जाति सूचक शब्द का गया. साथ ही मारपीट कर गुप्तांग को जख्मी कर दिया गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घायल ने अपने आवेदन में अनुपमा यादव सहित अन्य के विरुद्ध एससी-एसटी थाना नवादा में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

12 मिनट ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

3 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 घंटे ago