Bihar

इस्तीफा दे चुके IPS शिवदीप लांडे का तबादला, भेजे गए पटना; पूर्णिया के नए आईजी कौन?

बिहार में दो आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें से एक हैं पूर्णिया के आईजी रहे बिहार के सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे। अपने पद से इस्तीफा दे देने के बाद उनका ट्रांसफर किया गया है। शिवदीप लांडे को पूर्णिया से पटना भेजा गया है। पूर्णिया के पुलिस महानिरीक्षक के पद से हटा कर उन्हें अब आईजी प्रशिक्षण बना दिया गया है और उनकी पदस्थापना पटना में कर दी गयी है। उनके स्थान पर आईपीएस अधिकारी राकेश राठी के पूर्णिया का नया आईजी बनाया गया है। गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। सरकार की ओर से अभी तक शिवदीप लांडे का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

बिहार के सुपर कॉप कहे जाने वाले शिवदीप लांडे ने 19 सितम्बर को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उनके इस्तीफे की चर्चा से पूरे बिहार में जोरशोर से की गयी। विपक्षी दल राजद ने इस पर राजनीति भी की। सरकार पर आरोप लगाए गए कि अधिकारी सरकार की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं।

शिवदीप लांडे ने त्याग पत्र देकर बिहार को अपनी कर्म भूमि बनाए रखने की बात बताई। माना जा रहा था कि नौकरी छोड़कर लांडे राजनीति में अपना भविष्य तलाशेंगे। लेकिन इन कयासों पर उन्होंने खुद विराम लगा दिया। अब यह कौतूहल का विषय बना हुआ है कि नौकरी से हटने के बाद शिवदीप लांडे किस क्षेत्र में काम करेंगे।

पूर्णिया के नए आईजी राकेश राठी 2003 बैच के आईपीएस हैं। वे पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण(आईजी ट्रेनिंग) के रूप में पटना में पदस्थापित थे। शिवदीप वामन राव लांडे 2006 बैच आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में उन्होंने अपनी सेवा दी है। पटना में तैनाती के दौरान लांडे आम जनों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। लांडे को सिंघम और सुपरकॉप जैसे उपनामों से भी नवाजा गया। मुजफ्फरपुर में आईजी पद से उनका तबादला पूर्णिया आईजी के रूप में किया गया था। उसके अचानक उन्हें इस्तीफे का ऐलान कर दिया। हालांकि अभी तक उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

1 घंटा ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

10 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

14 घंटे ago