Bihar

प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो प्रेमिका ने नदी में लगा दी छलांग, 20 घंटे बाद शव बरामद

बिहार के गया में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने नदी में छलांग लगा दी. शनिवार की देर शाम को यह मामला सामने आया था. करीब 20 घंटे के प्रयास के बाद रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने फल्गु नदी से शव बरामद किया. वहीं मौके से पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.

प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने.. :

जानकारी के अनुसार, यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत सीता कुंड के समीप पुल पर प्रेमी-प्रेमिका बैठकर आपस में बातें कर रहे थे. इस बीच किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर युवती ने नदी में छलांग लगा दी. वैसे मौके पर मौजूद लोगों का यह भी कहना है कि लड़की काफी डिप्रेशन में थी और वह सुसाइड करने पर तुली थी. प्रेमी उसे बार-बार समझा कर रोक रहा था, लेकिन इसके बीच यह घटना हुई और युवती की जान चली गई.

लोगों ने प्रेमी को पुलिस को सौंपा :

वही, एक लड़की के फल्गु नदी में छलांग लगाने की घटना देख लोग मौके पर जुटे. लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी. लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. शनिवार की देर शाम को इस तरह की घटना के 20 घंटे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवती का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

युवती के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं :

जानकारी के अनुसार युवती के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं. लड़की गुरारु थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वहीं प्रेमी भी उसी इलाके का बताया जाता है. दोनों एक ही जाति के थे. पुलिस के अनुसार दोनों में शादी की बातचीत पूर्व में चली थी. इस बीच किसी तरह की बात हुई थी और फिर दोनों गया फल्गु नदी पर पहुंचकर आपस में बातें कर रहे थे. इस बीच यह घटना हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

9 घंटे ago