Bihar

बिहार: एक ही बिस्तर पर सोया था परिवार, सांप के काटने से बाप-बेटे की मौत; बच गई बेटी

बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ में सांप काटने से जख्मी एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। घटना शहर के वार्ड 9 की मंगलवार रात की है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग रात में एक ही बिस्तर पर सोए हुए थे। जहरीले सांप ने पहले 11 साल के बच्चे को कान के पास डंस लिया। जब उसके पिता ने छुड़ाने की कोशिश की तो उसपर भी सांप ने हमला कर दिया। फिर कुछ समय बाद दोनों की मौत हो गई। उसी बिस्तर पर बेटी भी सोई हुई थी, गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गई।

मृतकों की पहचान रामगढ़ी निवासी रामप्यारे रजक (43) और उनके 11 साल के बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात करीब ढाई बजे हुई। घर में सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक छोटू चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर पिता रामप्यारे की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि एक खतरनाक सांप ने छोटू के कान को मुंह से दबाया हुआ है। पिता ने बिना देर किए सांप को पकड़कर हटाने की कोशिश की। तभी सांप ने पलटकर रामप्यारे को भी डंस लिया और वहां से भाग गया।

उसी बिस्तर पर रामप्यारे की छोटी बेटी भी सोई हुई थी, जो बाल-बाल बच गई। परिजन सर्पदंश से जख्मी पिता-पुत्र को इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने यूपी उत्तर प्रदेश के अमवा की सती माई स्थान के लिए निकल गए। परिजन ने बताया कि वह सती माई स्थान पहुंचे भी नहीं थे कि रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

रामप्यारे रजक दिव्यांग था और वह ट्यूशन पढ़ाकर परिवार की परवरिश कर रहा था। उसकी पत्नी दूसरे शहर में प्राइवेट जॉब करती है। पति एवं बेटे की मौत की खबर उसे पड़ोसियों ने दी, जिसके बाद वह घर लौट रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ जमा है। घर में दो छोटे बच्चे हैं, जिन्हें पड़ोसी संभाल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago