Bihar

बिहार: अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में बम की अफवाह से मची भगदड़, दो यात्री घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही अवध एक्सप्रेस ट्रेन में बम की अफवाह से भगदड़ मच गई। यह घटना सुबह के समय तुर्की और रामदयालू रेलवे स्टेशन के बीच हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के एस1 स्लीपर कोच में एक बैग में बम होने की अफवाह फैली। इसके बाद खचाखच भरी ट्रेन से यात्री इधर-उधर भागने लगे। इस अफरातफरी में एक यात्री और उसका 10 साल का बेटा घायल हो गया। उनका मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इलाज कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीट के बीच में किसी यात्री ने बैग टांग रखा था। उसमें से दुर्गंध निकलने लगी। आसपास बैठे यात्रियों को उसमें बारूद जैसा विस्फोटक होने की आशंका हुई। तभी यात्रियों ने अचानक बम-बम का शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे कोच में सवार अन्य यात्री भी सहम गए और भागने की कोशिश करने लगे। इससे चलती ट्रेन के अंदर भगदड़ का माहौल हो गया।

मुजफ्फरपुर स्टेशन में रेल पुलिस थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रेन के अंदर किसी तरह का विस्फोट नहीं हुआ। किसी ने विस्फोटक होने की अफवाह फैला दी, जिससे भगदड़ मच गई। दो यात्रियों को मामूली चोट आई है। उनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

बता दें कि दिवाली और छठ पूजा त्योहार के चलते बिहार की ओर चलने वालीं ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन भी बुधवार को यात्रियों से पूरी भरी हुई थी। गनीमत रही कि बम की अफवाह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

7 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

21 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

21 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

22 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

22 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

22 घंटे ago