Bihar

बिहार: घाटे में डूबा भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक, अब इस बैंक से होगा विलय!

बिहार के दो ग्रामीण बैंकों का एकीकरण होने की संभावना है. केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत मार्च 2025 के पूर्व इसकी घोषणा की जा सकती है. इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के स्तर पर तैयारी की जा रही है. बिहार में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक एवं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक चलता है. बिहार के 39 हजार 73 गांवों के लोग इस बैंक से जुड़े हैं. इनके एकीकरण के बाद राज्यस्तर पर एक ही ग्रामीण बैंक कार्य करेगा.

बता दें कि राज्य में इसके पूर्व 1 जनवरी, 2019 को मध्य बिहार ग्रामीण बैंक और बिहार ग्रामीण बैंक का विलय कर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बनाया गया था. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक है. इसका हेड ऑफिस पटना में स्थित है. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का प्रधान कार्यालय मुजफ्फरपुर में है. इन दोनों बैंकों के विलय के बाद नया नाम और मुख्यालय कहां होगा, अभी यह तय नहीं किया गया है.

ग्रामीण बैंक के कार्य क्षेत्र में होगा विस्तार

इन दोनों ग्रामीण बैंकों के एकीकरण से ग्रामीण बैंक का कार्य क्षेत्र पूरा बिहार हो जाएगा. विलय से ग्रामीण बैंक की कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होगी. ग्रामीण बैंक से पंचायत स्तर तक संचालित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी देखने को मिलेगा. योजनाओं का पंचायतस्तर तक सीधे लाभ पहुंचेगा. पूंजी की अधिकता से रोजगार के लिए ऋण मिलने में भी आसानी होगी.

विलय के बाद प्रबंधन में होगा सुधार

वित्त विशेषज्ञ, डॉ. बक्शी अमित कुमार सिन्हा का कहना है कि एक ग्रामीण बैंक बनने से पेन बिहार में ग्रामीण बैंक के प्रबंधन में सुधार होगा. उसके बिजनेस में भी सुधार होगा, इससे ग्रामीण बैंक साख-जमा अनुपात में सुधार आएगा. बिहार की 85 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्र में है और ग्रामीण अर्थव्वस्था बिहार की रीढ़ है, इसलिए ग्रामीण बैंक के एकीकरण का लाभ है.

918 करोड़ के घाटे में है दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रामीण बैंक उत्तर बिहार की 1027 शाखाएं हैं. वहीं दक्षिण बिहार की 1078 शाखाएं हैं. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में खाताधारकों की संख्या ढाई करोड़ जबकि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में 3 करोड़ है. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक मुनाफे में तो दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक 918 करोड़ के घाटे में है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

5 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

13 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

14 घंटे ago