Bihar

जमीन सर्वे में बड़ी चूक! पूर्व सांसद जगदीश शर्मा को भुमिहार की जगह बता दिया यादव, महकमे में हड़कंप

बिहार जमीन सर्वे में जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा को जाति में भूमिहार की जगह पर यादव बना दिया गया है। इसके साथ ही कई तरह के गड़बड़ियां की गई हैं। जमीन सर्वे में हुई गड़बड़ियों को लेकर पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने सीएम को पत्र लिख कर इसकी शिकायत की है।

शिकायत के बाद शुक्रवार को सीएम सचिवालय हरकत में आया और राजस्व और भूमि सुधार विभाग को इसमें सुधार का निर्देश दिया है।

दरअसल, जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा घोसी प्रखण्ड क्षेत्र के कोर्रा गांव के रहने वाले हैं। डॉ. जगदीश शर्मा घोसी से 6 बार विधायक और जहानाबाद से एक बार सांसद रह चुके हैं। उनकी पत्नी शांति शर्मा और पुत्र राहुल कुमार भी घोसी से विधायक रह चुके हैं।

राजनीतिक दिग्गज के साथ भी जमीन सर्वे में बड़ी गलती की गई है। सर्वे के अभिलेख में रैयत जगदीश शर्मा पिता स्व. कमाता शर्मा की जाति ग्वाला (यादव) दर्शाया गया है, जबकि पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा भूमिहार जाति से आते हैं।

पूर्व सांसद ने सीएम को लिखा पत्र

सर्वे के अभिलेख में जिले के नामचीन राजनीतिक हस्ती की गलती चर्चा का विषय बन गया है। इधर, पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने सीएम को पत्र लिखकर जमीन सर्वे में कई खामियों पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने पत्र में कहा है कि सर्वे के प्रथम चरण में अमीन ग्राम में जाकर एक-एक परिवार के साथ मिलकर उसके जमीन पर जाकर प्लॉट खाता की पहचान कर जमीन मालिक का नाम उसके समक्ष दर्ज करता तो गड़बड़ी की संभावना नहीं होती।

उन्होंने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि जहानाबाद के हुलासगंज प्रखण्ड में नरमा, किशुनपुर, बिशुनपुर सहिंत कई गांवों में जमीन बकाश्त बताकर उसे रैयतों से छिनने का प्रयास चल रहा है।

जमीन सर्वे को लेकर कई सुझाव भी दिए

पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने पत्र में जमीन सर्वे को लेकर कई सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन रैयतों के पास बकाश्त एवं मालिक जमीन का कागज है। उसे उस रैयत के नाम से कर अविलम्ब रसीद काटने का आदेश दिया जाए। कागजातों में त्रुटि निवारण के लिए तिथि निर्धारित कर एक-एक ग्राम में शिविर लगाकर स्थल पर ही निराकरण किया जाए।

पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने सर्वे में अपने साथ हुए घोर अनियमितता का जिक्र करते हुए कहा है कि इसका प्रमाण इस बात से हो जाता है कि जिले एवं प्रांत के चर्चित व्यक्ति की जाति ही बदल दी जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

9 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

9 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

15 घंटे ago