Bihar

बिहार: नदी किनारे मिलने गए प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर की पिटाई, फिर जबरन कराई शादी

बिहार के जमुई में आधी रात को क्यूल नदी के किनारे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया फिर युवती की मांग में सिन्दूर भरवाई। बिना बैंड बाजा और बाराती के जय श्री राम के नारों के बीच दोनों की शादी करायी गयी।

मामला मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना गांव का है जहां क्यूल नदी के किनारे पहुंचे प्रेमी जोड़े को स्थानीय लोगों और परिजनों ने पकड़ लिया। पहले प्रेमी की पिटाई की गयी फिर उसके बाद युवक से प्रेमिका की मांग में सिंदूर दिलाई गयी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी पहुंचा था और प्रेमिका से नदी किनारे बातचीत कर रहा था तभी स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। सबसे पहले तो युवक की जमकर पिटाई की गयी। जिसके बाद युवक से युवती की मांग में सिन्दूर भरने को कहा गया लेकिन पहले तो वो आनाकानी करने लगा लेकिन लोगों ने कहा कि यदि लड़की से प्यार करते हो तो उसकी मांग में सिंदूर डालो। लड़की को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करो। जिसके बाद युवक ने प्रेमिका की मांग में सिन्दूर डाली और उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मांगो बंदर गांव निवासी शंभू ठाकुर का पुत्र रंजन ठाकुर के रूप में हुई है। तो वहीं प्रेमिका की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के विनोद ठाकुर की पुत्री रितु कुमारी के रूप में की गई। स्थानीय लोगों की माने तो दोनों 5 साल से एक दूसरे से प्यार कर रहे हैं कई महीनो से परिजनों से लुकछुप कर एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत भी करते हैं।

चोरी छिपे अक्सर नदी किनारे इस प्रेमी जोड़े को देखा जाता है। लेकिन इस बार कुछ स्थानीय लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई जिसके बाद इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को भी दी गई। मौके पर पहुंचे लड़की के भाई और स्थानीय लोगों ने पहले दोनों की पिटाई की और युवक से युवती की मांग में सिन्दूर भरवाया। वही इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन शनिवार की सुबह जमुई कोर्ट पहुंचे जहां दोनों पक्षों के लोगों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करा दी। दोनों बालिक बताए जाते हैं। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago