Bihar

बिहार: सड़क हादसे में पानी में डूबी बस, पुलिसवालों ने बचायी यात्रियों की जान; ड्राइवर-खलासी फरार

बिहार के खगड़िया में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खगड़िया से अलौली जा रही एक बस सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। चातर गांव के पास की घटना है। बस में काफी यात्री सवार थे। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पानी में डूबी बस से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि गड्ढे में ज्यादा पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

खगड़िया में पानी भरे गड्ढे में घुसी चलती बस

जानकारी के मुताबिक बस खगड़िया से अलौली जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस सीधे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

चीख-पुकार के बीच पुलिस वालों ने लगा दी छलांग

पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए पानी में कूदकर लोगों को बाहर निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने बस की पूरी तलाशी ली, ताकि कोई फंसा ना रह जाए। हमें राहत मिली कि कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद से ही बस ड्राइवर और खलासी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

हादसे के बाद से बस के ड्राइवर-खलासी फरार

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस तुरंत पहुंच गई और लोगों को बचाने में जुट गई। उन्होंने वर्दी की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी। बस को पानी से बाहर निकालने का काम जारी है। हालांकि, इस हादस में यात्रियों का सारा सामान भींग गया। गड्ढे में इतना पानी भरा है कि बस का सिर्फ ऊपरी हिस्सा दिख रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

4 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

14 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago