Bihar

बिहार: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी डाकू बाबर; सालों से फरार था, गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

पूर्णिया में एसटीएफ और जिला पुलिस ने मिलकर मुठभेड़ में एक इनामी डाकू को मार गिराया है। जिस डाकू को पुलिस ने मौत के घाट उतारा है। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पूर्णिया में पुलिस ने रविवार की देर रात को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी डाकू बाबर मारा गया है। घटना रविवार के आधी रात के बाद की है।

पूर्णिया के अमौर थाना से करीब 2 किलोमीटर दूर एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश बाबर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पूर्णिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

बाबर के चल रहे अभियान में पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने खुद मोर्चा संभाल रखा था। पांच थाने की पुलिस थी मौजूद थी। इस मामले में अपराह्न में प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक जानकारी देने वाले हैं। बताया जाता है कि अमौर थाना से करीब 2 किलोमीटर दूर एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में उक्त बदमाश को मार गिराया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि मृतक बाबर पर डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले विभिन्न थाने में दर्ज हैं। उस पर पुलिस मुख्यालय की ओर से 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। वह वर्षों से फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। रविवार को इसी दौरान उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया।

कुख्यात बाबर मूल रूप से किशनगंज का रहने वाला था। पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल इलाके में वह आतंक बन गया था। पुलिस कई कांडों में उसकी तलाश कर रही थी। इससे पहले एसटीएफ ने मधेपुरा में कुख्यात प्रमोद यादव का एनकाउंटर किया था। उस पर भी लूट, डकैती, रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोद यादव पर तीन लाख का इनाम रखा गया था। बाबर के एनकाउंटर के बारे में एसपी कार्तिकेय शर्मा प्रेस वार्ता में पूरी जानकरी देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago