Bihar

बिहार: पिता ने शराबी बेटे को किया था पुलिस के हवाले; पुलिस कस्टडी में हुई मौ’त

बक्सर के सिमरी थाना में शराब के नशे में गिरफ्तार युवक की पुलिस कस्टडी में शनिवार को मौत हो गई। इस मामले में एसपी ने सिमरी थानाध्यक्ष प्रफुल कुमार, ओडी प्रभारी सीता राम चौधरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। चौकीदार हरिकिशुन कुमार को सस्पेंड करने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है।

बताया गया कि तत्काल जांच में पुलिस पदाधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। बक्सर एसपी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। एसपी शुभम आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के पिता ने डायल-112 को सूचना दी थी। शराब के नशे में बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, परिजनों ने रविवार को थाना पहुंचकर हंगामा किया है। परिजनों का कहना है कि हमें बेटे से मिलने बुलाया गया था, यहां आए तो बेटे की लाश मिली।

पिता ने थाने में दिया था आवेदन

करीब 3 बजे के आसपास शराब पीने की पुष्टि कराई गई। उसके बाद पिता ने बेटे के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया। युवक को चौकीदार की देख रेख में हाजत में बंद किया गया। लेकिन, शाम 5 बजे के आसपास युवक गेट के हाजत में अपनी बेल्ट को अपनी गर्दन में फंसा कर झूलने लगा। पुलिस पदाधिकारियों ने देखा तो हाजत खोल उसे बाहर निकाला।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

युवक को सांस लेने में तकलीफ होने पर सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां वह अचेत हो गया था। यहां से ऑक्सीजन लगा कर सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने कहा कि आगे की करवाई जारी है। युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जो भी नियम के अनुसार कार्रवाई है, वह की जाएगी। इस संबंध में जांच डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर को सौंपी गई है। जिसमें थाना के SHO और ओडी प्रभारी की गलती सामने आई है।

परिजन बोले- बक्सर पहुंचे तो बेटे की लाश दिखी

वहीं, पुलिस कस्टडी में बेटे की मौत के बाद ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर सिमरी थाना पहुंचकर हंगामा किया है। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सभी को समझाकर शांत करा लिया है। युवक के बड़े पापा तारकेश्वर प्रसाद का आरोप है कि पुलिस उसे थाना से जब हॉस्पिटल ले गई तो जानकारी नहीं दी। बक्सर में बेटे से मिलने के लिए बुलाया गया और जब पहुंचे तो सामने बेटे का शव रख दिया गया।

साथ ही यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने बेटे का पोस्टमार्टम हमसे पूछे बिना करा दिया। कहा गया कि पुलिस कस्टडी में बेटे की मौत हुई है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस है। उसके साथ पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।

सिमरी थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि लोग थोड़ी देर हंगामा करते रहे। उनको समझाकर शांत करा दिया है। पोस्टमार्टम परिजनों को जानकारी देने के बाद कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

22 घंटे ago