Bihar

बिहार का फर्जी IPS अब बन गया ‘हीरो’, यूट्यूब पर रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

बिहार के जमुई जिले में आईपीएस की वर्दी पहनकर फर्जीवाड़ा करने वाला मिथिलेश मांझी एक बार फिर से चर्चा में है। मिथिलेश अब हीरो बनने की राह पर निकल पड़ा है। उसकी फिल्म का ट्रेलर भी यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। 4 नवंबर को यूट्यूब पर ही फिल्म रिलीज होगी। फिल्म का नाम ‘फर्जी आईपीएस’ है। मिथिलेश मांझी भी फर्जी IPS के नाम से ही सु्र्खियों में आता था। और फिल्म का नाम भी फर्जी आईपीएस रखा गया है। फिल्म के ट्रेलर को अब तक 97K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आपको बता दें इससे पहले मिथिलेश मांझी का यूट्यूब पर गाना भी रिलीज हो चुका है। सिंगर के बाद अब एक्टर के रोल में नजर आने वाला है। मिथिलेश मांझी तब चर्चा में आया था। जब जमुई में वो आईपीएस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसने बताया था कि मनोज सिंह नामक एक शख्स ने उसे आईपीएस बनाने का वादा किया था। जिसके बदले में उसने 2.30 लाख रुपये मांगे। इसके लिए ही मिथलेश ने अपने मामा से 2 लाख रुपये लेकर मनोज को दिए थे।

लेकिन बाद में पुलिस जांच में मिथिलेश के दावे फर्जी साबित हुए थे। वहीं मिथिलेश के मामा ने सारे दावों को खारिज कर दिया था। और बताया था कि मिथिलेश ने मां के इलाज के लिए 60 हजार, घर बनाने के लिए 45 हजार और शादी के वक्त 50 हजार रुपए मांगे थे, लेकिन आईपीएस बनने या नौकरी के लिए कभी पैसे नहीं मांगे थे।

यही नहीं मिथिलेश ने जिस मनोज सिंह का नंबर दिया था। वो भी कई महीनों से बंद पड़ा था। मिथिलेश ने अपने बयानों से पुलिस को गुमराह किया था। और आईपीएस के बदले 2.30 रुपए देने की बात फर्जी निकली थी। और अब मिथिलेश की फर्जी आईपीएस के नाम से ही यूट्यूब पर फिल्म रिलीज होने वाली है। जिसका ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago