Bihar

बिहार के पितृपक्ष मेला को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करें, मांझी की केंद्रीय मंत्री को चिट्ठी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को चिट्ठी लिखी है। इस खत में जीतन राम मांझी ने कहा है कि देश-विदेस से लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए पिंडदान करने आते हैं। लिहाजा गया के मशहूर पितृपक्ष मेले को ध्यान को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित किया जाए।

जो खत जीतन राम मांझी ने देश के संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखा है उसमें कहा है, ‘मैं गया संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूं। गया (बिहार)में भाद्रपद में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आय़ोजित किया जाता है जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की मोक्ष प्राप्ति की कामना लिए पिंडदान करने के लिए पहुंचते हैं।’

मांझी ने खत में आगे लिखा है, ‘मेरे बिहार के मुख्यमंत्री काल के दौरान इस मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया था। चूंकि, यह मेला धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्व रखता है, इसलिए मैं चाहता हूं कि बिहार के साथ-साथ देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए इस मेले को अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा दिए जाने की कृपा करें।’

बता दें कि इस साल विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2024 का आगाज 17 सितंबर से होगा। एक पखवारे तक चलने वाले इस मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इस मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। गया को मोक्ष भूमि कहा जाता है और ऐसी मान्यता है कि यहां पिंडदान करने से पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

19 मिनट ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

36 मिनट ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

50 मिनट ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

9 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

22 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

23 घंटे ago