Bihar

आज फिर से हाथ जोड़ने लगे CM नीतीश ! DGP-गृह सचिव की तरफ हाथ जोड़कर मुड़े और कहा….

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमें शामिल हुए. इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और विजय कुमार चौधरी के अलावे पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने नव नियुक्त दारोगा को नियुक्ति पत्र दिया. आज कुल 1239 नव चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर दिया गया. अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़ा. गृह सचिव और डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए. पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी करिए.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के सामने जोड़े हाथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो अधिकारी लोग से यही कहना चाहेंगे कि तेजी से बहाली करिए. हमारा कहना है कि अगले साल, अगले साल तो चुनाव ही हो जाएगा, उसके पहले ही पूरे तौर पर बहाली कर लीजिए, ताकि महिलाओं की पुलिस में संख्या 35 फ़ीसदी हो जाए. कुल मिलाकर 2,29000 की बहाली हो जाए. आप लोग करिएगा की नहीं, तेजी से करिएगा न ? डीजीपी की तरफ देखते हुए कहा कि आप बैठ गए जी….गृह सचिव से भी मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से पुलिस और पुलिस अधिकारी की बहाली करिए,ताकि विधानसभा चुनाव से पहले सभी की नियुक्ति हो जाए।

 बालू-दारू और जमीन माफियाओं को खथ्म करें- सम्राट

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजय चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम ने नव नियुक्ति सब इंस्पेक्टरों को कर्तव्यबोध से अवगत कराया. वक्ताओं ने कहा कि आप पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है. कानून का राज स्थापित करने को लेकर काम करें. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नव नियुक्त दारोगा को संबोधित करते हुए कहा कि दारू माफिया, बालू माफिया और जमीन माफियाओं को छोड़ना नहीं है. खत्म करके ही दम लेना है.

जब सभी वक्ताओं का संबोधन खत्म हो गया, ज्वाइिंग लेटर देने की कार्यवाही पूरी हो गई. इसके बाद गृह विभाग की तरफ से जो कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जा रहा था, वो भी बंद हो गया. इस बार सूचना एवं जन संपर्क विभाग की बजाय खुद गृह विभाग की तरफ से नियुक्ति पत्र वितरण का लाईव प्रसारण किया जा रहा था. लाईव प्रसारण अचानक रूक गया. कुछ देर के बाद मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण किया गया. मीडिया कर्मियों को भी हॉल में प्रवेश वर्जित कर दिया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

45 मिनट ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

59 मिनट ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

1 घंटा ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

7 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

11 घंटे ago