मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ को लेकर एक्शन मोड में हैं. आज प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण और दरभंगा में बाढ़ पीड़ित के बीच चलाये जा रहे राहत कार्य का निरीक्षण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री आवास के संकल्प में बैठक की. जिसमें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में सीधे ₹7000 प्रति परिवार राशि भेज कर पहले चरण की शुरुआत कर दी है.
पहले चरण में 438529 लाभुकों को 3 अरब 6 करोड़ 97 लाख 3000 की राशि डीबीटी की गई है. पहले चरण में 11 जिलों के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाई गई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष सुमन मांझी और मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के साथ बैठक के बाद बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए राशि जारी किया.
मुख्यमंत्री ने पहले चरण में मुख्यमंत्री ने जिन जिलों के बाढ़ पीड़ित को ₹7000 अकाउंट में भेजी है. उसमें नालंदा, भोजपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार जिला के बाढ़ पीड़ित शामिल हैं.सबसे अधिक 103125 भागलपुर के लाभुक हैं.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिला अंतर्गत कोसी पश्चिमी तटबंध के टूटने से प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित परिवार के खाते में 9 अक्टूबर से पहले सात-सात हजार रुपए की दर से अनुदान राशि भेजने का निर्देश भी दिया है. आज मुख्यमंत्री दरभंगा के लहरियासराय के इंडोर स्टेडियम में फूड पैकेजिंग सेंटर का जायजा लेने के बाद किरतपुर कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त इलाके का भी दौरा किया. कम्युनिटी किचन का भी जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने राहत कैंप में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों की मां को ₹10000 का चेक भी प्रदान किया.
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…