Bihar

नीतीश मुझे मिलने का समय नहीं दे रहे, लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद बोले पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सियासी पारा गर्माया हुआ है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है। वहीं, अब उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सीएम के निजी सचिव से लेकर राज्य के मुख्य सचिव को भी फोन किया लेकिन नीतीश से मीटिंग तय नहीं हो सकी। लॉरेंस गैंग की धमकी पर सांसद ने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। वे सिर्फ वैचारिक बात करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें देना सरकार का विशेषाधिकार है।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में उन्होंने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्हें नहीं पता कि कौन धमकी दे रहा है। धमकी मिलने के बाद भी वे मुंबई गए और एक्टर सलमान खान एवं बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिले। सांसद ने कहा कि कई बार उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की कोशिश की, लेकिन मीटिंग नहीं हो पाई। उन्होंने आला अधिकारियों से कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, मगर उनकी बात को अनसुना कर दिया गया।

पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में बिहार के डीजीपी, पूर्णिया के आईजी और एसपी से भी बात की है। उन्होंने सीएम नीतीश पर आरोप लगाया कि वे उन लोगों को सुरक्षा दे रहे हैं, जिन्हें इसकी जरूरत नहीं है। मगर जो लोग सरकार में नहीं हैं, उन्हें वे समय तक नहीं दे रहे हैं। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है और उन्हें पत्र लिखा है।

बता दें कि पिछले दिनों बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पोस्ट किया था। इसके बाद गैंगस्टर की ओर से उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसका एक ऑडियो भी सामने आया है। धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा को जेड श्रेणी की करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

3 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

10 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

12 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

13 घंटे ago