Bihar

NIA के DSP 20 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार, जदयू MLC मनोरमा देवी के बेटे को धमकी दे मांगे डेढ़ करोड़ रुपये

सीबीआई की विशेष टीम ने एनआईए पटना शाखा के डीएसपी अजय प्रताप सिंह और उनके दो एजेंटों को 20 लाख रुपये रिश्वत लेते गया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए के इस जांच अधिकारी की भ्रष्ट गतिविधियों की शिकायत पर सीबीआई ने एनआईए के साथ मिलकर गुरुवार को यह कार्रवाई की है। रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने जांच एजेंसी के डीएसपी के खिलाफ घूस मांगने का आरोप लगाया था। जांच में इस शिकायत की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई है। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने पटना, वाराणसी और गया में कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया। इस दौरान सभी स्थानों से बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए गए। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

गौरतलब है कि जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की कंपनी, आवास समेत सभी ठिकानों पर एनआईए ने 19 सितंबर को छापेमारी की थी। उस पर नक्सलियों को मदद करने और अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने में मदद करने के आरोप के तहत यह कार्रवाई की गई थी।

इस दौरान डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रकम और करीब 10 अवैध हथियार बरामद हुए थे। इस केस के आईओ सीनियर डीएसपी अजय प्रताप सिंह कथे। उन्होंने रॉकी को राहत देने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए की मांग रॉकी से की थी। इसी के तहत पहली किश्त के तौर पर 20 लाख देना तय हुआ था। डीएसपी अपने दो एजेंट के माध्यम से घूस की राशि ले रहे थे।

डीएसपी अजय, रॉकी को उनकी मांगी गई राशि नहीं देने पर उसके पूरे परिवार को आपराधिक मामले और अवैध आधुनिक हथियार रखने के केस में फंसाने की धमकी दे रहा था। रॉकी के गया समेत अन्य ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी बाद से ही DSP ने लगातार पैसों की डिमांड शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की पूछतछ में डीएसपी ने धमकी दे कर रॉकी से पैसे उगाही की बात स्वीकार कर ली है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

5 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

6 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

6 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

8 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

9 घंटे ago