Bihar

बिहार: ‘हई रंगबाज अइसन ढेर के,मार देब गोली…’, महिला सिपाही का रील हुआ वायरल, अधिकारियों का आदेश फेल

बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में तैनात फिर से एक महिला सिपाही के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. महिला सिपाही को वर्दी पहने थाना परिसर में भोजपुरी गानों पर रील्स बनाते हुए देखा जा सकता है. इन वीडियो में महिला सिपाही ने ड्यूटी के दौरान पुलिस वाहन पर भी रील्स बनाई. जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद महिला सिपाही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इन्हें डिलीट कर दिया है.

महिला सिपाही ने विवादित गानों पर रील्स बनाया

वायरल वीडियो में महिला सिपाही कई विवादित गानों पर रील्स बनाती नजर आ रही हैं. एक गाना “मार देब गोली थनवे मे घेर के” भी शामिल है. यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, और इसे लेकर पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है. पुलिस मुख्यालय ने पहले ही वर्दी में और हथियार लेकर रील्स बनाने पर रोक लगा रखी है, लेकिन इसके बावजूद इन वीडियो का सामने आना चिंता का विषय है.

ड्यूटी के दौरान ही इन रील्स को बनाया गया

ये महिला सिपाही डायल 112 की वाहन पर तैनात थीं और ड्यूटी के दौरान ही इन रील्स को बनाया गया था. थाना परिसर में भी कुछ वीडियो बनाए गए. जिनमें बिना वर्दी के भी वह नजर आ रही हैं. यह मामला अब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है और इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विभाग ने दिया सख्त निर्देश

पुलिस विभाग ने इस तरह की गतिविधियों को सख्त रूप से प्रतिबंधित कर रखा है. विभाग ने सख्त निर्देश दिया है वर्दी में रहते हुए सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट करना विभागीय नियमों के खिलाफ है. वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अब महिला सिपाही पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

4 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

7 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

24 घंटे ago