Categories: BiharNEWS

बिहार में फिर जहरीली शराबकांड ! सारण और सिवान बॉर्डर पर तीन लोगों की मौत, दो की आंखों की रोशनी गायब

बिहार के छपरा और सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. छपरा में एक बार फिर जहरीली शराब कांड की आशंका व्यक्त की जा रही है. दरअसल बिहार में एक बार फिर जहरीली शराबकांड से मौत का मामला सामने आया है. छपरा जिले के मशरख में बीते 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. वहीं दो लोगों की आंखों की रौशनी चली गई है. इसके अलावा सीवान जिले के भगवानपुर में भी दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है.

इस मामले की जांच के लिए पुलिस टीम इब्राहिमपुर गांव रवाना हो गयी है. एसपी कुमार आशीष मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बताया जाता है कि इब्राहिमपुर गांव में शराब पीने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. यह मामला मसरख थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार मसरख के इब्राहिमपुर काइया टोला में शराब पीने से तीन लोगों के बीमार होने के की बात सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो बीती रात हो गई है. मृतक का नाम इस्लामुद्दीन है जो लतीफ मियां का बेटा बताया जा रहा है. वहीं बीमार लोगों में शमशाद और और मुमताज अंसारी का नाम शामिल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले सभी ने मछली पार्टी की थी जिसमें शराब का सेवन भी किया गया था, जिसके बाद सब की तबीयत बिगड़ने लगी और सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह घटना सामने आने के बाद सदर अस्पताल अलर्ट मोड पर है और अस्पताल में डॉक्टरों को सतर्क कर दिया गया. बताया इब्राहिमपुर इलाका सीवान जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है. सभी बीमार लोग मजदूर तबके के हैं. शराब कहां से आया इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. लेकिन, बीमार लोगों ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात डॉक्टर को बताई है जिसके बाद डॉक्टरों ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन करने के सिंपटम पर इलाज शुरू कर दिया है.

वहीं बिहार के सीवान जिले में भी संदिग्ध स्थिति में 2 लोगों की मौत की खबर मिली है. वहीं 2 लोगों की हालात गंभीर है. सीवान पुलिस 2 लोगों की मौत के बाद मामले की जांच में जुट गयी है. यह मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मघड़ी और 22 कट्ठा गांव का बताया जा रहा है. घटना के बाद छपरा और सिवान की पुलिस अलर्ट पर है और प्रभावित इलाकों में छापेमारी चल रही है. बता दें, छपरा के मसरख में पहले भी शराब कांड हुआ था जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

छपरा के डीएम अमन समीर ने एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के बीमार होने की खबर मिलने की बात कही है. हालांकि उन्होंने कहा है कि शराब से मौत की पुष्टि के बाद ही कुछ भी कहना सही होगा. वहीं एसपी ने कहा है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. प्रभावित इलाके में पुलिस की टीम पहुंच गई है जानकारी मिली है. लेकिन, घटना की असली वजह की जांच के बाद ही कुछ भी कहना संभव होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

41 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

57 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago