Bihar

जहरीली शराब से मौत के पीछे RJD का हाथ: डिप्टी CM बोलें- राजद से है सभी शराब माफिया का कनेक्शन

जहरीली शराब से मौत को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं इस मामले में अब बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस घटना के पीछे RJD का हाथ है।

विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी में हिम्मत है तो वह कहे कि शराबी और शराब माफिया को टिकट नहीं देंगे। डिप्टी CM ने आगे कहा कि जितने भी शराब माफिया हैं, उनका कनेक्शन कहीं ना कहीं राष्ट्रीय जनता दल से है। शराब का कारोबार करने वाले RJD से उम्मीदवार बनते हैं और बाहर से ढोल बजाते हैं।

संज्ञान लिया गया है, जांच की जा रही है

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दोहरा चरित्र और भाषा बंद करें। उन्होंने कहा कि सभी की सहमति से बिहार में शराबबंदी की गई थी, लेकिन यह जहां घटना घटी है उस जिले में पहले भी घटना घट चुकी है। इस बार बहुत दिनों के बाद फिर से जहरीली शराब से मौत हुई है। संज्ञान लिया गया है, जांच की जा रही है।

डिप्टी CM से जब सवाल किया गया कि आप विपक्ष में थे तब आप शराबबंदी को फ्लॉप बता रहे थे ? इसपर उन्होंने कहा कि शराबबंदी सभी की सहमति से हुई थी, लेकिन उस समय आरजेडी का कनेक्शन जुड़ा हुआ था। आज भी हम कह रहे हैं कि इस घटना के पीछे RJD का हाथ है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में नागपंचमी के दिन सर्पदंश से युवती की मौ’त, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में गंवाया समय

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में नाग पंचमी…

2 घंटे ago

बेउर जेल से रिमांड पर समस्तीपुर लाए गए रेल मंडल के APO-2, सरकारी आवास से मिला था अवैध हथियार, CBI ने घूस लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के तत्कालीन एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को अवैध हथियार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक, पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बढेता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर बरहता…

3 घंटे ago

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के रूपौली पंचायत में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, भूमि को मिली स्वीकृति

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…

4 घंटे ago

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

13 घंटे ago