Bihar

जब लालू की लाल बत्ती एंबेसडर कार लेकर गायब हो जाते थे तेज प्रताप यादव, खुद बताई वजह…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से सुनाए। जिसमें एक किस्सा वो भी है। जब तेज प्रताप बिना बताए अपने पिता लालू यादव की लाल बत्ती लगी एंबेसडर कार लेकर गायब हो जाते थे। फिर उनको ढूंढा जाता था। और खुद लालू यादव को फोन करके पूछना पड़ता था कि तेज प्रताप कहां हैं। ये तब की बात है जब लालू यादव रेल मंत्री हुआ करते थे।

तेज प्रताप ने बताया कि बचपन से हम पूजा पाठ करते आए हैं, धार्मिक प्रवृत्ति के रहे हैं। स्कूल टाइम से मंदिर जाते थे। स्कूल की छुट्टी होती थी, तब भी जाते थे। कॉलेज से भी मंदिर जाया करते थे। जब दिल्ली में रहते थे, और पिता जी रेल मंत्री थे। तब हम दिल्ली से वृंदावन जाते थे। पिता जी की लाल बत्ती एंबेसडर कार खड़ी रहती थी।लड़-झगड़कर जिद करके भाग जाते थे। एंबेसडर लेकर बिना बताए। पिता बोलते थे कि अब तो ये साधु हो जाएगा, बाबा हो जाएगा इसको पकड़ना पड़ेगा। वरना हाथ से निकल जाएगा।

तेज प्रताप ने बताया कि वृदांवन के एक हमारे मित्र थे, इस्कॉन से जुड़े हुए थे। वही बोले वृंदावन चलिए हमारे साथ। जब जाना होता था, तो उन्हीं को बुला लेते थे। वो मेट्रो स्टेशन के पास आ जाते थे। वहीं एंबेसडर कार लगी रहती थी। बिना बताए वृंदावन भाग जाते थे। फिर पिता जी का फोन आता था, कहते थे कहां हो तो हम कहते थे, कि हम वृंदावन में है। अब हम 3-4 दिन बाद आएंगे, और फिर फोन बंद कर देते थे।

इसके बाद वृंदावन की हर गली घूमते थे, श्रीकृष्ण की लीला स्थली जाते थे। जहां रास लीला की, बांसुरी बजाई, असुरों का वध किया था। तेज प्रताप ने बताया कि वृंदावन में सबसे अच्छी जगह निधिवन है। जहां साक्षात भगवान आते हैं, यमुना का किनारा है, जहां कृष्ण बांसुरी बजाते थे। बांके बिहारी के भी दर्शन किए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago