Bihar

पटना इस्कॉन टेंपल में दो पक्षों में मारपीट, मंदिर के प्रेसिडेंट कृष्ण कृपा दास पर लगाया रेप का आरोप

पटना इस्कॉन मंदिर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। भागलपुर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष रक्षक गिरिधारी दास ने प्रेसिडेंट कृष्ण कृपा दास पर लड़की से छेड़खानी और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

पुजारी और बाउंसरों ने की मारपीट

रक्षक गिरिधारी दास ने बताया कि कृष्ण कृपा दास की ओर से किए गए गबन और अन्य घटनाओं की जानकारी इस्कॉन अथॉरिटी को दी थी। रविवार को सुलह करने के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाउंसर और पुजारियों ने मारपीट की है।

घटना के बाद रक्षक गिरिधारी दास के साथ 15 से 16 की संख्या लोग कोतवाली पहुंचे। 6 लोगों को चोटें आई हैं। मामले की सूचना पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद भी कोतवाली थाने पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की।

मंदिर प्रेसिडेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वहीं, बजरंग सेना ने इस घटना पर विरोध जताया है। बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। पटना मंदिर प्रेसिडेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने घटना से इनकार किया

पटना इस्कॉन के प्रमुख महंत और प्रवक्ता नंद गोपाल दास ने इस घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि इस्कॉन में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मारपीट की घटना झूठी बात है।

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा, सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है

वहीं, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष से पूछताछ करने पर एक चीज स्पष्ट हुई है। एक व्यक्ति यहां से ट्रांसफर होकर भागलपुर गए थे। वो यहां भी रह रहे थे। उनके साथ में मामला कुछ पूर्व से भी रहा है। मंदिर में इस तरह की घटना होना कहीं न कहीं अनुशासनहीनता है। गंभीर रूप से इस घटना की जांच करेंगे। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक पक्ष की ओर से जो आरोप लगाए गए है, उसकी जांच करेंगे। अभी FIR दर्ज नहीं हुआ है। प्रथम पक्ष जो भागलपुर के हैं, उनका कहना है कि हमारा महत्वपूर्ण शेयर है। कहीं न कही अथॉरिटी को कंट्रोल करना चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago