Bihar

‘हम लोगों के रहते दंगा-फसाद कैसे करा देगा?’ बोले लालू- ‘गिरिराज और नीतीश में कोई फर्क नहीं’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि गिरिराज की तो आदत है. वह इसी तरह की बात बोलते रहते हैं. हमेशा केवल हिंदू-मुस्लिम की बातें करते रहते हैं लेकिन हमलोग कभी उनको अपने मंसूबे में कामयाब होने नहीं देंगे.

‘दंगा-फसाद होने नहीं देंगे हम’:

आरजेडी अध्यक्ष ने कहा कि हम लोगों के रहते कोई दंगा-फसाद कैसे करा देगा? तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि अगर कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार हैं. इस पर लालू यादव ने कहा कि वह ठीक बोले हैं. राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे लोगों को भड़काऊ बयान देने से रोके और राज्य में शांति और सौहार्द बनाने की कोशिश करे.

‘गिरिराज और नीतीश राज में फर्क नहीं’:

लालू प्रसाद यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह के राज में और नीतीश कुमार के राज में कोई फर्क नहीं है. अब तो गिरिराज सिंह के साथ बीजेपी के अन्य सांसद (प्रदीप सिंह) भी भड़काऊ बयान देते हैं लेकिन कार्रवाई करने की बजाय उनको सरकार वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराती है.

तेजस्वी ने भी बोला था तीखा हमला:

इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी गिरिराज सिंह और अररिया सांसद प्रदीप सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा के एक सांसद ने बिहार में माहौल बिगाड़ने के लिए भड़काऊ बयान दिया और उस सांसद को नीतीश कुमार ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा दी. इस देश की मिट्टी में सबकी महक और आजादी में सबका योगदान है. मैं हरेक व्यक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि जब तक मेरी सांस है, मैं बिहार को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाले हरेक व्यक्ति के सामने डट कर खड़ा रहूंगा और मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

5 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

6 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

9 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

12 घंटे ago