Bihar

घर बैठें पाएं NCERT की किताबें, अमेजन से करें ऑनलाइन खरीद, कीमत कितनी?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें अब देश के किसी भी कोने से अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर पहुंचेगी। ई- कॉमर्स साइट अमेजन किताबें मुहैया कराएगा। शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से एनसीईआरटी इसके लिए अमेजन के साथ साझेदारी करेगा। इससे विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबें निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध हो जाएंगी। किताबें खरीदने के लिए दो गुना, तीन गुना राशि का भुगतान नहीं करना होगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में यह करार होगा।

एनसीईआरटी के मुख्य व्यापार प्रबंधक अमिताभ ने बताया कि अभी जो किताबें अमेजन से ऑर्डर की जाती हैं, वह एमआरपी से ज्यादा कीमत पर लोगों तक पहुंचती है। 65 रुपये की किताब को अमेजन 200 – 300 रुपये तक बेचता है। लेकिन अब 65 रुपये की किताब इसी मूल्य पर उपलब्ध होगी। यही नहीं यदि बाजारों में किताबें नहीं भी उपलब्ध होंगी तो लोग अमेजन से आसानी से इसे ऑर्डर कर सकेंगे।

नकली किताबों की बिक्री पर रोक लगेगी

अमेजन के साथ साझेदारी होने से पायरेटेड किताबों की बिक्री पर रोक लगेगी। अमिताभ ने बताया कि चूंकि अमेजन को किताबें एनसीईआरटी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी तो इसमें पायरेटेड होने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके साथ ही लोगों के पास बिल भी रहेगा।

अलग- अलग रीजन के लिए समर्पित वितरक की हुई है बिक्री अमेजन को किताबें देने के लिए एनसीईआरटी के अलग- अलग रीजन के लिए समर्पित वितरकों को नियुक्त किया गया। समर्पित वितरक केवल इस ई-कॉमर्स साइट को किताबें वितरित करने का काम करेंगे। इस वजह से अमेजन पर किताबों की अनुपलब्धता नहीं होगी।

कहते हैं अधिकारी

बाजारों में पायरेटेड किताबें भी मिलती हैं। इस पर रोक लगेगी। लोग जो अमेजन से किताब लेने में एमआरपी को दो गुना, तीन गुना राशि का भुगतान करते थे, वह अब नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अब उचित कीमत पर किताबें मिलेंगी।

-अमिताभ, मुख्य व्यापार प्रबंधक, एनसीईआरटी

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

6 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

7 घंटे ago