Bihar

मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ बिहार, सीएम ने बताया ड्रोन तकनीक से मत्स्य पालन के फायदे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मछली उत्पादन के मामले में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। ड्रोन तकनीक के उपयोग से मत्स्य पालकों को काफी लाभ होगा। वे शनिवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के उपयोग एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक का उपयोग मछली के बीज तालाब में डालने से लेकर दाना देने, मछली मारने तक में होगा। इससे मछुआरों का काम आसान होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मत्स्य पालन के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्य से अपनी तरक्की के साथ-साथ राज्य की तरक्की में भी योगदान दे रहे हैं। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। वर्ष 2005 से पहले मछली उत्पादन बहुत कम था। पहले दूसरे राज्य की मछलियां बिहार में मंगाई जाती थीं और अब बिहार की मछलियां दूसरे राज्यों में भेजी जाती हैं। वर्ष 2005 में मछली का उत्पादन 2.88 हजार मीट्रिक टन था जो अब बढ़कर 8.73 हजार मीट्रिक टन हो गया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, सभी को पता है। 24 नवंबर, 2005 को जब हमलोग सरकार में आए तो राज्य के विकास के लिए नीति और कार्यक्रम बनाए गए। कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित सभी क्षेत्रों का विकास किया गया। लोगों की सुविधाओं के लिए कई कदम उठाए गए। साथ ही महिलाओं की तरक्की के लिए कई कार्य किए गए। कार्यक्रम को केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी संबोधित किया।

सीएम ने मत्स्य बीज व आहार वितरित किया मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की लाभार्थी अंजू देवी, ऊषा देवी, मीरा देवी, रीता रानी एवं निशांत कुमार को अनुदान राशि का चेक प्रदान किया। साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 15 मत्स्य पालकों को 0.50 लाख मत्स्य बीज वितरित किया गया। सांकेतिक रूप से संजीव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद एवं ललिता देवी को मुख्यमंत्री ने मत्स्य बीज प्रदान किया। जबकि, 19 मत्स्य पालकों के बीच 7 टन मत्स्य आहार वितरित किया गया। इसमें सांकेतिक रूप से धर्मराज सहनी और रेखा देवी को मुख्यमंत्री ने मत्स्य आहार प्रदान किया। इसके पहले पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव डॉ. एन. विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रत्त् एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व लगाई गई ड्रोन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

27 मिनट ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

7 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

15 घंटे ago