Bihar

CM ने कहा- “उत्तर बिहार का तेज होगा विकास”, दरभंगा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन और सिविल एन्क्लेव के लिए PM का जताया आभार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन और सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि इस एयरपोर्ट के विस्तार से मिथिला क्षेत्र के साथ उत्तर बिहार के जिलों का भी तेज विकास होगा। नये टर्मिनल के लिए राज्य सरकार ने 76.65 एकड़ भूमि भारत सरकार को उपलब्ध करा दी है। इस एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में और जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, राज्य सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। 912 करोड़ रुपये की लागत की दरभंगा के टर्मिनल भवन एवं सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास हुआ है। मालूम हो कि वर्तमान में इस हवाई अड्डा के भवन से रोज 1500 यात्री जाते हैं, जिसे बढ़ाकर आठ हजार किया जाना है। अभी 10 विमान की सेवा संचालित हैं। नवंबर 2020 में उड़ानों की शुरुआत के बाद से दरभंगा से 21 लाख 66 हजार 567 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। दरभंगा हवाई अड्डा भारतीय वायुसेना के अधीन है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा भारतीय वायुसेना से पट्टे पर ली गई 4.72 एकड़ भूमि पर अंतरिम सिविल एन्क्लेव कार्यरत है। यहां 2.27 करोड़ रुपये की लागत से व्यू कटर एवं रन-वे फेंसिंग का कार्य पूरा कराया जा चुका है। एयरपोर्ट टर्मिनल से सीधे एसएच-105 को जोड़ने के लिए तीन करोड़ आठ लाख की लागत से 21 मीटर लंबा दो लेन आरसीसी पुल का निर्माण कराकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंप दिया गया है, जिस पर यातायात शुरू हो गया है।

इस पुल के ऊपर धूप और बारिश से बचने के लिए 56 लाख रुपये की लागत से शेड बनाया गया है। वर्तमान में रनवे नौ हजार फीट है, जिसे बढ़ाकर 12 हजार फीट करना है। वर्तमान 1,400 वर्गमीटर टर्मिनल भवन का विस्तार 51,800 वर्गमीटर में किया जाना है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक पूर्वी क्षेत्र निवेदिता दूबे ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं अंगवस्त्र तथा पाग भेंटकर स्वागत किया।

मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, नगर विमानन के निदेशक निलेश राम चंद्र देवरे, क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक पूर्वी क्षेत्र निवेदिता दुबे, महाप्रबंधक (अभि०) पूर्वी क्षेत्र सुनील कुमार चिंडालिया, विमानपतन निदेशक, पटना हवाई अड्डा उमा शंकर आदि उपस्थित थे। वहीं, दरभंगा एयरपोर्ट से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद गोपाल जी ठाकुर आदि जुड़े थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

6 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

6 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

6 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

19 घंटे ago