Bihar

उत्तर बिहार के ड्रीम प्रोजेक्ट को मोदी कैबिनेट से मंजूरी, पूर्वोत्तर तक बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाली एक बड़ी रेल परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत नरकटियागंज-सीतामढ़ी रेलवे लाइन को डबल किया जाएगा। यह उत्तर बिहार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे बिहार समेत पूर्वोत्तर राज्यों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्हें रेल के साथ बंदरगाहों की भी कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्रीय सूचना प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह परियोजना 4553 करोड़ रुपये की है। इससे बिहार में कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत 286 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह उत्तर बिहार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी। इस परियोजना के तहत बिहार में नेपाल बॉर्डर के साथ-साथ नरकटियागंज, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी आदि को जोड़ने वाला बड़ा ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस बड़ी परियोजना से जनकपुरी, लुंबिनी, अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी भी आसान होगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का निर्माण होने के बाद मिथिलांचल में अगर कोई निवेशक आता है तो उसे बंदरगाह से जोड़ने में भी यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट साबित होगा। इसके निर्माण से उत्तर बिहार और राज्य के अन्य जिलों के लिए सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर उपलब्ध हो सकेगा।

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि नरकटियागंज से रक्सौल, सीतामढ़ी होते हुए दरभंगा तक रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। वहीं, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले के बीच मल्टी-ट्रैक बिछाए जाएंगे। इससे पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों का परिचालन और आसान होगा। यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

10 मिनट ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

13 घंटे ago