Bihar

’65 साल की महिला के प्यार में 34 साल का युवक बना कातिल’, पटना डबल मर्डर कांड में सनसनीखेज खुलासा

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में 15 अक्टूबर को एक बुजुर्ग दंपती (75 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय महिला) की हत्या कर दी गयी थी. पाटलिपुत्र थाना से 100 मीटर की दूरी पर नेहरू नगर रोड नंबर 2 में हुए इस दोहरे हत्याकांड का पटना पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया. आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में अमित ने बताया कि महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था.

क्यों की हत्या:

बुजुर्ग दंपती अकेले रहा करते थे. इनके तीनों बेटे बाहर रहते थे. इस बीच अमित, महिला के करीब आ गया. घटना वाले दिन पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इस घटना के बाद अमित काफी डर गया. जब महिला किचन में चाकू साफ कर रही थी तभी अमित ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया. महिला फर्श पर गिर गई तो आरोपी ने वहां रखे मुसल से महिला के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया.

कैसे पकड़ा गयाः

तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची. पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपी अमित उर्फ टिंकू के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था. वह मूल रूप से नालंदा जिला के हिलसा का रहने वाला है. वर्तमान में राजीव नगर में घर बनाकर रह रहा था. मंगलवार को घटना के दिन आरोपी सुबह में महिला को कॉल किया था. इसके बाद वह सुबह लगभग 10:30 बजे महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था. पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था.

आर्थिक मदद करती थी महिलाः

पुलिस की पूछताछ में अमित ने बताया कि दोनों की हत्या के बाद घर में जो भी कीमती सामान नजर आया जैसे कि महिला के कंगन, अंगूठी, सोने की चेन, चांदी की कटोरी और मोबाइल लेकर फरार हो गया. इन सभी सामान को ज्वेलरी दुकान में गिरवी रखकर एक लाख रुपए ले लिए. पुलिस ने सारा सामान बरामद कर लिया है. अमित ने बताया कि महिला उसे आर्थिक मदद भी करती थी. एक बार महिला से 50 हजार रुपए भी लिए थे. महिला के बच्चे इसका विरोध भी करते थे.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago