Bihar

दोबारा डिप्टी सीएम नहीं बनना है भाई, माफ कर दो; नए बंगले में शिफ्ट होते ही सम्राट चौधरी का बयान

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शनिवार को राजधानी पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए। नए आवास में प्रवेश करते ही सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा बयान दे दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे दोबारा उपमुख्यमंत्री बनेंगे, तो उन्होंने हाथ जोड़ लिए। सम्राट ने कहा कि माफ कर दो भाई, दोबारा डिप्टी सीएम नहीं बनना है। अब उनके इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

पटना के 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित हुआ है। इससे पहले यहां पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रहते थे। शनिवार को जब सम्राट से सवाल किया गया कि जो भी इस बंगले में आता है, उसका करियर खत्म हो जाता है। ऐसे में क्या वह दोबारा डिप्टी सीएम बन पाएंगे? इस सवाल का उन्होंने जो जवाब दिया, वो अब चर्चा का विषय बन गया है। सम्राट ने कहा, “नहीं बनना है भाई दोबारा डिप्टी सीएम…. माफ करिए…।”

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि उनके पिता ने उन्हें एक घर दिया है। वह छोटा है लेकिन वहां पर उनके माता और पिता हैं। इसलिए सम्राट उसी घर में ही रहेंगे। सरकारी बंगले का इस्तेमाल वह जनता के लिए यानी केवल सरकारी कामकाज के लिए करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी के बाद इसी साल सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया। इससे पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कमान उनके हाथों में थी। सम्राट के डिप्टी सीएम बनने के कुछ महीनों बाद उनकी जगह दिलीप जायसवाल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने कुछ दिनों पहले ही यह बंगला खाली किया। हाल ही में सम्राट चौधरी के निजी सचिव और बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी सरकारी आवास खाली करने के साथ ही वहां लगे गमले, फर्नीचर, एसी, टोंटी समेत अन्य चीजें उखाड़कर ले गए। इस मामले पर बिहार की सियासत भी गर्मा गई थी। हालांकि, राष्ट्रीय जनता दवल (आरजेडी) ने इन आरोपों को खारिज किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago