Bihar

हर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते हैं, रेलवे सेफ्टी पर क्या करते हैं? मनोज झा का पीएम मोदी से सवाल

तमिलनाडु में मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई। बिहार आ रही यह ट्रेन तमिलनाडु के कवारईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी माल गाड़ी से टकरा गई। इस वजह से ट्रेन के कई डब्बे में बेपटरी हो गए और एक बोगी में आग भी लग गई। हादसे में 19 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस रेल दुर्घटना पर राजनीति शुरू हो गई है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा है कि हर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का काम प्रधानमंत्री खुद करते हैं तो रेलवे की सेफ्टी और सिक्योरिटी के कितने कदम उठाए गए हैं, सवाल रेलमंत्री से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री से ही बनता है।

मीडिया से बातचीत में मनोज झा ने कहा कि देश में वंदे भारत की फेहरिस्त बड़ी होती जा रही है। लोग अभी देख रहे हैं की हर एक बंदे भारत को हरी झंडी दिखाने में प्रधानमंत्री की मौजूदगी बनी रहती है। लेकिन ट्रेन दुर्घटनाएं रुक नहीं रहीं। ऐसे में सवाल उठता है कि रेलवे की सॉफ्टी और सिक्योरिटी के लिए कितने कदम उठाए गए? यह सवाल बहुत गंभीर होता जा रहा है।

राजद के राज्यसभा सांसद ने कहा है कि कवच को लेकर जरा पिछले बजट का प्रोविजन देख लीजिए और इस बजट में उसकी चर्चा देख लीजिए। पीएम की इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपने कोई सिस्टम बनाने की तैयारी की है तो अब तक उस पर कितने कदम चले, यह जानकारी होनी चाहिए। लोगों के जान माल का नुकसान नहीं होना चाहिए और यह सवाल प्रधानमंत्री से ही बनता है रेल मंत्री से नहीं। हर बंदे भारत तो हरी दिखंडी दिखने में प्रधानमंत्री की मौजूदगी रहती है तो रेलवे की सेफ्टी की शिकायत हम किससे करें?

मनोज झा का यह बया तब आया है जब तमिलनाडु में रेल हादसा हुआ। मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गईं और एक कोच में आग भी लग गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है लेकिन 19 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और फंसे हुए यात्रियों को खाने के पैकेट और पानी दिए गए। उसके बाद इन यात्रियों को अरक्कोणम, रेनीगुंटा और गुडूर होते हुए दरभंगा जाने वाली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन से भेजा गया। राहत बचाव कार्य जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago